17.8 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड में रियायतों के साथ एक सप्ताह आगे बढ़ सकता है कोविड कर्फ़्यू |Postmanindia

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए उत्तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू को चौथे सप्ताह में सरकार एक हफ्ते और आगे बढ़ा सकती है. इस दौरान आमजन की सुविधा के मद्देनजर कुछ रियायत दी जाने की भी उम्मीद जताई जा रही रही है. दरअसल बीते तीन सप्ताह से उत्तराखंड में कोविड कर्फ़्यू लागू किया गया है, तीसरे चरण के कर्फ्यू की अवधि एक जून को सुबह छह खत्म हो रही है, ऐसे में इसपर आज बड़ा फ़ैसला आ सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार के शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कोविड की स्थिति की समीक्षा कर कर्फ्यू के संबंध में सोमवार तक निर्णय लिया जाएगा. प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 मई को दोपहर एक बजे से 18 मई तक एक सप्ताह का कोविड कर्फ्यू लागू किया गया. जबकि दूसरे सप्ताह में इसकी अवधि 25 मई सुबह छह बजे तक बढ़ाई गई. तीसरे सप्ताह में इसे एक जून सुबह छह बजे तक बढ़ाया गया. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है. इस बीच सरकार के कुछ मंत्रियों के अलावा व्यापारी वर्ग की ओर से कर्फ्यू में ढील दिए जाने का अनुरोध किया जा रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि चतुर्थ चरण के कोविड कर्फ्यू के दौरान एक दिन छोड़कर दुकानें खोलने और इनके खुलने का समय बढ़ाने जैसी रियायत दी जा सकती है.

इधर सूत्रों की माने तो सरकार को यह चिंता है कि कर्फ्यू में छूट देने पर कहीं संक्रमण के मामले फिर से ना बढ़ जाएं. बहरहाल इन सब बातों के बीच यह तो तय है कि 31 मई को प्रदेश सरकार कोविड कर्फ्यू को आगे बढ़ाने का निर्णय लेगी. सूत्रों के अनुसार एक जून से कोविड कर्फ्यू में आंशिक ढील दी जा सकती है. यह ढील कंटेनमेंट जोन से बाहर दी जाएगी. यह रियायत परचून की दुकानों को खोलने के समय को बढ़ाने या सप्ताह में एक से अधिक दिन के लिए खोलने की अनुमति के तौर पर सामने आ सकती है.

यह भी पढ़ें: कोविड काल में अच्छी खबर, ग्राफिक एरा के दीपक को बीटेक में मिला 40.37 लाख का प्लेसमेंट

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...