19.1 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

कुवैत अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देगी मोदी सरकार

नई दिल्ली। कुवैत में विनाशकारी आग में अपनी जान गंवाने वाले भारतीयों के परिवारों के लिए भारत सरकार की तरफ से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक कुवैत अग्निकांड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक समीक्षा बैठक की जिसमें आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया गया।
कुवैत अग्निकांड में अब तक 42 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार तड़के दक्षिणी कुवैत के मंगफ इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई, जिसमें कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर भारतीय थे। घायल 50 लोगों में भी अधिकांश भारतीय ही हैं।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में आग त्रासदी पर दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने मृत भारतीय नागरिकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि भारत सरकार को हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए। इसमें कहा गया कि विदेश राज्य मंत्री को राहत उपायों की निगरानी करने और भारतीयों के शवों को स्वदेश लाने को लेकर कुवैत जाने का आदेश दिया है। भरपूर तेल भंडार वाले इस देश में तकरीबन 10 लाख भारतीय रहते हैं जो वहां की आबादी का 21 प्रतिशत है। इनमें से नौ लाख भारतीय बतौर श्रमिक अपना योगदान देते हैं। पूर्व में कई बार कुवैत व दूसरे खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय श्रमिकों की खराब स्थिति का मामला सामने आता रहा है। कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने अधिकारियों को अग्निकांड की जांच का आदेश दिया और कहा कि जिन लोगों के चलते यह त्रासदी हुई है, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय:...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों...

रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...

0
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...

आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...

सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...

एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा

0
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...