29.9 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

लालकुआँ नगर पंचायत को मिला स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार

देहरादून। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा गुरुवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली से स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की रैंकिंग जारी किये जाने हेतु कार्यक्रम आहूत किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की रैंकिंग जारी की गयी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों एवं निकायों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में कुमाऊँ मंडल के  नगर पंचायत लालकुआँ को राज्य में अपनी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर श्रेणी‘‘ से पुरुस्कृत किया गया है। राज्य के प्रथम पुरूष स्वयं सहायता समूह ‘‘गूलमोहर‘‘ के सभी पर्यावरण मित्रों, कार्मिकों एवं अधिकारीगणों को विधायक लालकुआँ, माननीय अध्यक्ष, सचिव शहरी विकास विभाग द्वारा बधाई दी गई है तथा नगर पंचायत के जनसामुदाय का नगर की स्वच्छता में भागीदारी के लिए अभार व्यक्त किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण का 9वां संस्करण है। यह ऐतिहासिक आयोजन स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) को आगे बढ़ाने वाले शहरों के अथक प्रयासों को मान्यता देते हुए शहरी भारत के सबसे स्वच्छ शहरों को पुरस्कृत किया गया।
इस वर्ष सुपर स्वच्छ लीग शहर, 5 जनसंख्या श्रेणियों में शीर्ष, स्वच्छ शहर, विशेष श्रेणी-गंगा शहर, छावनी बोर्ड, सफाई मित्र सुरक्षा, महाकुंभ, राज्य स्तरीय पुरस्कार-राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का होनहार स्वच्छ शहर आदि चार श्रेणियों में कुल 78 पुरस्कार प्रदान किये गये , जिसमें नगर पंचायत लालकुआँ को देशभर के 34 राज्य स्तरीय ‘‘प्रोमिसिंग स्वच्छ शहर श्रेणी‘‘ में मंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार मनोहर खट्टर द्वारा सम्मानित एवं पुरूस्कृत किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में राज्य में नगर पंचायत लालकुआँ ने 20 हजार से कम जनसंख्या की श्रेणी में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में राज्य केे शीर्ष 31 नगर निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर विगत वर्ष की तुलना में अप्रत्यासित सुधार किया है। नगर पंचायत लालकुआ ने विगत वर्ष की तुलना में 1697 रैंक का सुधार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किया है एवं राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नगर निगम रूद्रपुर ने राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में विगत वर्ष की तुलना में 349 रैंक का सुधार करते हुए राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद् मसूरी राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में विगत वर्ष की तुलना में 1172 रैंक का सुधार करते हुए राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। नगर निगम देहरादून ने राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग में विगत वर्ष की तुलना में 6 रैंक का सुधार करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 62 रैंक प्राप्त की है। राष्ट्रीय स्तर की रैंक सम्बन्धित नगर निकायों द्वारा अपनी-अपनी श्रेणियों में प्राप्त की गयी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...