22.8 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

देर रात सीएम ने किया रैन बसेरों का औचक निरीक्षण, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने जिलो और नगर क्षेत्रों में प्रमुख स्थलो पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें और ज़रूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपङे उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें। कल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी की जयंती और सुशासन दिवस से इस काम को अभियान की तरह लिया जाए। सीएम ने कहा कि बेघरों के सर्दी से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कम्बल और गर्म कपङों का पर्याप्त प्रबंध किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और तहसीलदारो की जिम्मेदारी होगी। इस काम में आम जन का भी सहयोग लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों का भी अधिकारी निरीक्षण करें।

शनिवार देर सांय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल सहित देहरादून के विभिन्न स्थानों पर ज़रूरतमंदों को कम्बल वितरित किये। मुख्यमंत्री ने घंटाघर के समीप स्थित रैन बसेरे व अन्य का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने रैन बसेरों में रुके लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की स्थिति की भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरो की स्थिति में और सुधार किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्‍यवस्‍था करने के भी निर्देश दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...