प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र बृहस्पतिवार को जारी कर दिए। परीक्षा 27 जुलाई को एक सत्र में पूर्वाह्न 9:30 से अपराह्न 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा में नकल करने या करात हुए पकड़े जाने पर अपराधी को आजीवन कारावास की सजा के साथ एक करोड़ का जुर्माना भी भरना होगा। आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए 1076004 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। आयोग के इतिहास की यह सबसे बड़ी परीक्षा होगी। पहली बार इस परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कुल 2382 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह के अनुसार प्रवेश पत्र यूपीपीएससी की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध हैं।
अभ्यर्थियों को अपने ओटीआर नंबर से प्रवेश पत्र व अनुदेश डाउनलोड कर प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि-समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल व छायाप्रति के साथ उपस्थित होना है। अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
पेपर लीक के कारण 11 फरवरी 2024 को आयोजित आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 निरस्त कर दी गई थी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 को लागू किया गया था। इस बार गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रावधान लागू किए गए हैं। अधिनियम के तहत परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना या कराना, प्रश्न पत्र का प्रतिरूपण करना या प्रकट करना अथवा प्रकट करने का षडयंत्र करना अपराध की श्रेणी में आते हैं। एक प्रकरणों में एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा, दोनों ही हो सकती है। राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता संगीत वादन (सितार) के पदों पर भर्ती के लिए बृहस्पतिवार को प्रयागराज में स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई। यह भर्ती आठ साल पुरानी है, जिसका विज्ञापन वर्ष 2017 में जारी किया गया था। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव राजेश कुमार के अनुसार स्क्रीनिंग परीक्षा में 38.10 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
नकल करने पर उम्रकैद की सजा, एक करोड़ का जुर्माना; 27 को यूपीपीएससी की सबसे बड़ी परीक्षा
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















