नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते समय किसानों के लिए एक बड़ा एलान किया। बजट पेश करते समय उन्होंने इस बारे में बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले 3 लाख रुपये के लोन को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत भारत सरकार ने किसानों को सस्ती ब्याज दर पर लोन प्रदान करने के लिए की थी। इस योजना के अंतर्गत किसान सस्ती ब्याज दरों पर लोन प्राप्त करके बीज, खाद, कीटनाशक, कृषि उपकरण और अन्य जरूरी चीजों को खरीद सकते हैं। इससे उनको कृषि पैदावार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 1998 में की थी। देश में कई किसान इस स्कीम के अंतर्गत सस्ती ब्याज दरों पर लोन ले रहे हैं।
अक्सर कई किसानों का यह सवाल रहता है कि किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले लोन पर कितनी ब्याज दर देनी होती है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। किसान क्रेडिट कार्ड पर लाभार्थी को 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर अब तक 3 लाख रुपये का लोन दिया जाता था। इस लोन को 5 साल की अवधि के लिए दिया जाता है। वहीं अगर कोई किसान इस लोन को समय पर चुका देता है, तो उसे सरकार की ओर से 3 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। इस कारण किसान को 7 प्रतिशत की ब्याज दर की बजाए लोन 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर चुकाना होता है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। इस कार्ड से लोन प्राप्त करके किसान अपने खेती से जुड़े सभी जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा 5 लाख रुपये तक का लोन, जानिए कितनी देनी होती है ब्याज दर
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















