24.2 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

लखनऊ की पहली एचएमपीवी संक्रमित महिला की हुई मौत

लखनऊ: लखनऊ की पहली एचएमपीवी संक्रमित महिला की मौत इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला की रिपोर्ट 10 जनवरी को निगेटिव आ गई थी। टीबी, किडनी, ब्लड प्रेशर, दिल समेत दूसरी बीमारियों से ग्रसित महिला का बलरामपुर अस्पताल में भर्ती होकर इलाज चल रहा था।
मोती नगर के नेहरू नगर हनुमान मंदिर के पास रहने वाली बुजुर्ग महिला को 22 नवंबर से खांसी और बुखार की समस्या शुरू हुई थी। स्थानीय डॉक्टरों के इलाज से फायदा न होने पर उन्हें जनवरी में कानपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दिखाया गया। डॉक्टरों ने महिला में निमोनिया व एचएचपीवी की आशंका जाहिर की थी। सात जनवरी को उनका नमूना लेकर निजी पैथोलॉजी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराई गई। जिसमें उनकी रिपोर्ट में एचएमपीवी की पुष्टि हुई थी। इसके बाद महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला का दोबारा नमूना लिया और जांच के लिए दोनों नमूने केजीएमयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजे गए। यहां निजी अस्पताल का नमूना पॉजिटिव और बलरामपुर अस्पताल वाला निगेटिव आया। इसके बाद महिला की स्थिति गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया था। जहां उनकी मौत हो गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...