हाथरस: हाथरस भगदड़ मामले में यूपी पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
हाथरस भगदड़ मामले में पुलिसने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को यूपी पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर गिरफ्तार कर लिया। मधुकर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली से गिरफ्तार किया। हाथरस भगदड़ के बाद मुख्य आरोपी मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आज मधुकर की हाथरस अदालत में पेशी होगी। मधुकर के वकील का दावा है कि देवप्रकाश ने सरेंडर किया है। हाथरस के एसपी का कहना है कि मधुकर की गिरफ्तारी राह चलते हुई है।
जानकारी मिली है कि मधुकर ने दिल्ली के नजफगढ़-उत्तम नगर के एक अस्पताल में सरेंडर किया। यूपी पुलिस अस्पताल में पहुंची थी। इसके बाद मधुकर ने सरेंडर किया। गिरफ्तारी के बाद हाथरस पुलिस मधुकर से पूछताछ में जुटी है।
हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस ने अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 जुलाई को हाथरस के सिकंदरामऊ के ग्राम फुलरई मुगलगढ़ी में सूरज पाल उर्फ नारायण साकार हरि भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 भक्तों की मौत हो गई थी। इनमें 112 महिला, 2 पुरूष, 6 बच्चे, एक बच्ची है।
सभी शवों की पहचान हो गई है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है। इससे पहले छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
हाथरस भगदड़ का मुख्य आरोपी मधुकर गिरफ्तार
Latest Articles
संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दिया
लुधियाना। लुधियाना पश्चिम विधानसभा हलके से विधायक चुने जाने के बाद संजीव अरोड़ा ने संवैधानिक प्रविधान का पालन करते हुए राज्यसभा सदस्य कार्यकाल की...
भारतीय नौसेना में शामिल हुए आइएनएस उदयगिरी और तमाल
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना में मंगलवार को स्वदेश निर्मित स्टील्थ फ्रिगेट आइएनएस उदयगिरी और रूसी निर्मित गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आइएनएस तमाल को शामिल किया...
‘आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस दिखाए दुनिया’, क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले...
वॉशिंगटन। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि हम सभी एक खुला और स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।...
केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय खेल नीति को दी मंजूरी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज राष्ट्रीय खेल नीति (एनएसपी) 2025 को स्घ्वीकृति दे दी है। देश के...
अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में
देहरादून। अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह दून पुलिस की गिरफ्त में आया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई नकबजनी की दो अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस...