24.2 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

महाराज ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री शेखावत से की भेंट, पर्यटन क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के लिए मांगा सहयोग

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट कर पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश में हो रहे कार्यों से उन्हें अवगत कराते हुए भावी योजनाओं पर भी चर्चा की। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को देहरादून लक्ष्मी रोड़ स्थित एक निजी आवास पर पहुंचे केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में हो रहे विभिन्न कार्यों से उन्हें अवगत कराते हुए उत्तराखंड को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए भावी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से पर्यटन के क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न के अनुरूप राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसलिए राज्य को केंद्र की ओर से अधिक से अधिक मदद दी जाये।

श्री महाराज ने केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को बताया कि राज्य को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के अलावा पर्यटन के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई योजनाएं और पहलें की गई हैं, जिनका उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इनमें “उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना” और “वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना” जैसी योजनाएं शामिल हैं, जो पर्यटन क्षेत्र में निवेश और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करती हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...