22.5 C
Dehradun
Tuesday, August 18, 2026


spot_img

बंगाल में महाराज की जनसभा, मतदाताओं से चाय बागान में कमल खिलाने की अपील |Postmanindia

प्रदेश के पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर बंगाल में दार्जलिंग के सुकना स्थित सिम्बुलबाड़ी मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के साथ-साथ मतदाताओं से चाय बागान में कमल खिलाने की अपील की. प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बंगाल के चुनावी रण में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जिला दार्जलिंग के सुकना, निकट सैन्य स्टेशन, सिम्बुलबाड़ी मैदान में पांच भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर बंगाल का विकास भाजपा ही कर सकती है. उत्तर बंगाल में परिवर्तन के लिए चुनावी रैली में भाजपा के विजन को जनता के सामने रखते हुए.

महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर बंगाल के लिए कई योजनाओं पर काम करना है. जिनमें से बागडोगरा के हवाई अड्डे को अपग्रेड कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के स्थापना करना भी शामिल है. इस हवाई अड्डे के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से बैंककुंवर से सीधे फ्लाइट उड़कर बागडोगरा में उतरेगी जिसका कि बहुत बड़ा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि यहां बुद्धिस्ट सर्किट के साथ-साथ राजवंशी कल्चरल टूरिज्म सर्किट और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए आईटी पार्क भी स्थापित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी भाजपा सरकार ने शाक्त, भगवती, शैव, वैष्णों, और नवग्रह सर्किट की स्थापना की है. इसी प्रकार उत्तर बंगाल में भी बुद्धिस्ट सर्किट की स्थापना होने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा. सतपाल महाराज ने कहा कि हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी का स्मार्ट भारत का कार्ड बने, किसान स्थापना निधि का लोगों को लाभ मिले, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड जैसी केंद्र की योजनाएं बंगाल में भी लागू हों, सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनें जिसमें पांच लाख तक के इलाज की निःशुल्क सुविधा है.

महाराज ने कहा कि ममता दीदी ने हमेशा बंगाल के निवासियों को केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं से दूर रखा. उन्हें इस बात का भय था कि यदि वह ऐसा करती हैं तो इसका श्रेय कहीं केन्द्र की मोदी सरकार को ना मिल जाए. उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज उत्तर बंगाल में खरसांग सीट से वी.पी. बजगई, दार्जिलिंग सीट से लेरज लिम्बा, कलीपोंग सीट से शुभ प्रधान, नक्सलबाड़ी सीट से आनंदमय वर्मन और सिलीगुड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के लिए वोट मांगने के साथ-साथ मतदाताओं से चाय बागान में कमल खिलाने की अपील की. इतना ही नहीं महाराज ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर चाय बागान श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने के अलावा हर घर जल के माध्यम से 2024 तक सभी घरों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य भी तय किया गया है. इसलिए यदि बंगाल में विकास की गंगा बहानी है तो भाजपा सरकार जरूरी है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में गेंहू की प्रति हैक्टेयर खरीद 30 कुन्तल से बढाकर 45 कुन्तल

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को यूएन...

0
नई दिल्ली।  दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित यूएन...

कतर में रहने वाले भारतीयों के लिए UPI के माध्यम से घर पैसे भेजने...

0
नई दिल्ली। यूपीआई से संचालित पोस्ट्रांसफर पर आधारित कतर से भारत में धन भेजने की सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के माध्‍यम...

शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने परीक्षा सुधारों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

0
नई दिल्ली।  शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी – एनटीए के महानिदेशक और अन्य...

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 नये प्रस्तावों को मंजूरी दी

0
नई दिल्ली। सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 31 और आवेदनों को मंजूरी दी है। करीब 7,900 करोड़ रुपये से अधिक के...

अगले 15 दिन दोनों मंडलायुक्त करेंगे फील्ड विजिट, जनपदों में करेंगे कैंप

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान...