24.2 C
Dehradun
Wednesday, July 2, 2025

शपथ ग्रहण के बाद महायुति की पहली कैबिनेट बैठक; फडणवीस बोले-इस बार टेस्ट मैच जैसी पारी

मुंबई: महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद महायुति सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। वहीं इस बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, इस बार टेस्ट मैच जैसी पारी होगी। हम महाराष्ट्र को हर क्षेत्र में आगे ले जाएंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार ने लाडली बहन योजना की धनराशि में बढ़ोतरी की है। सीएम फडणवीस ने एलान करते हुए कहा कि लाडली बहन योजना में अभी 1500 रुपये दे रहे हैं, इसे बढ़ाकर 2100 रुपये करेंगे। हालांकि इसमें बढ़ोतरी कब से की जाएगी उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी। लेकिन कहा कि, हम आर्थिक स्रोत मजबूत करेंगे, फिर इसे बढ़ाएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कहा, राज्य के कैबिनेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। जबकि 7, 8 और 9 दिसंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र होगा। 9 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा मंत्रिमंडल तय हो चुका है। शीतकालीन सत्र से पहले सभी मंत्रियों की शपथ कराकर पोर्टफोलिया बांट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा- सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार आपको देखने मिलेगी, अगर समस्याएं आएंगी तो हम लोग मिलकर रास्ता निकालकर महाराष्ट्र को आगे बढ़ाएंगे।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, पिछले 2.5 सालों में हमने महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है और यहां से भी हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे और हम अब नहीं रुकेंगे, दिशा और गति वही है, केवल हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं। हम महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए फैसले लेंगे। हम उन कामों को पूरा करना चाहते हैं जिनका जिक्र हमने अपने घोषणापत्र में किया था।
वहीं अपने पहले फैसले में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहे मरीज के लिए सहायता को मंजूरी दी है। बता दें कि, पदभार संभालने के बाद अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे एक मरीज के लिए पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जानकारी के मुताबिक, पुणे में रहने वाले चंद्रकांत कुर्हाड़े की पत्नी ने अपने पति के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मांगी थी। मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने से पहले फाइल पर अपने हस्ताक्षर किए।

spot_img

Related Articles

spot_img
spot_img
spot_img

Latest Articles

संजीव अरोड़ा ने राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दिया

0
लुधियाना। लुधियाना पश्चिम विधानसभा हलके से विधायक चुने जाने के बाद संजीव अरोड़ा ने संवैधानिक प्रविधान का पालन करते हुए राज्यसभा सदस्य कार्यकाल की...

भारतीय नौसेना में शामिल हुए आइएनएस उदयगिरी और तमाल

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना में मंगलवार को स्वदेश निर्मित स्टील्थ फ्रिगेट आइएनएस उदयगिरी और रूसी निर्मित गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आइएनएस तमाल को शामिल किया...

‘आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस दिखाए दुनिया’, क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले...

0
वॉशिंगटन। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि हम सभी एक खुला और स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।...

केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय खेल नीति को दी मंजूरी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज राष्ट्रीय खेल नीति (एनएसपी) 2025 को स्घ्वीकृति दे दी है। देश के...

अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में

0
देहरादून। अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह दून पुलिस की गिरफ्त में आया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई नकबजनी की दो अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस...