मुंबई। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घोडाजारी झील में शनिवार को पिकनिक के दौरान पांच लोग डूब गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस समय हुआ जब, वे गलती से नागभीड़ तहसील में स्थित झील के गहरे हिस्से में चले गए। घटना की जानकारी होते पुलिस मौके पर पहुंची। चंद्रपुर पुलिस ने इस मामले में बताया कि झील में तैरने गए पांच दोस्त गहरे पानी में डूब गए। पांचों मृतक चिमूर तालुका के साठगांव-कोलारी के रहने वाले हैं। इस दुखद घटना से जिले में शोक फैल गया है।
बता दें कि इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि घटना तब प्रकाश में आई जब समूह का एक सदस्य किसी तरह जलाशय से बाहर निकलने में कामयाब रहा और उसने शोर मचाया। पुलिस ने बताया कि व्यापक तलाशी अभियान के बाद जनक किशोर गावंडे (24), उनके भाई यश (23), अनिकेत यशवंत गावंडे (28), तेजस बालाजी गावंडे (24) और तेजस संजय ठाकरे (16) के शव झील से निकाले गए। बताया जा रहा है कि ये झील कृति प्रेमियों, पक्षी प्रेमियों और पिकनिक मनाने वालों के लिए पहली पसंद है।
उधर, गुजरात से भी हादसे की एक खबर सामने आई है। यहां पर कच्छ के भचाऊ के पास नहर में पांच बच्चे डूब गए। चार शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक बच्चे के शव की तलाश जारी है। इस बात क जानकारी भचाऊ फायर ब्रिगेड अधिकारी ने दी। मामले को लेकर दुधई पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि जब यह घटना हुई तब बच्चे अपने मवेशियों को चराने और भवानीपुर के पास तालाब में नहाने गए थे। जब शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो उनके परिजन उनकी तलाश में निकल पड़े और बाद में अधिकारियों को सूचना दी। बचाव दल ने तालाब से चार बच्चों – इस्माइल (8), उमर (11), मुस्ताक (14) और असफाक (9) के शव बरामद किए। उन्होंने बताया कि लापता जाहिद (11) की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अंजार के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
गुजरात-महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, झील में डूबने से चार बच्चों समेत 9 की मौत
Latest Articles
पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...
बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...
भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आह्वान
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल में हुए हमलों की निंदा करते...
एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर
देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के दौरान किसी...
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।...

















