19.4 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

AIIMS के नियमों में बड़ा बदलाव: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वालों को ही तरजीह, बाकी मरीजों को करना पड़ेगा लंबा इंतजार

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स) ने इलाज के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वाले मरीजों और दूसरे अस्पतालों से रेफर होकर आने वाले मरीजों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने बताया कि एम्स छोटी-मोटी बीमारियों जैसे खांसी-जुकाम के लिए नहीं बना है। यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जहां गंभीर और जटिल मामलों का इलाज होता है।
उन्होंने कहा कि हर साल एम्स की ओपीडी में करीब 50 लाख मरीज आते हैं। इतनी बड़ी संख्या में संसाधन कम पड़ जाते हैं। इसलिए प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सामान्य बीमारियों के लिए लोग स्थानीय अस्पतालों या क्लिनिक में जाएं। नए नियमों के तहत बिना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के आने वाले मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रेफरल मरीजों को खास प्राथमिकता इसलिए दी जा रही है, क्योंकि वे ऐसे मामले होते हैं जिनका इलाज दूसरे अस्पतालों में मुश्किल होता है। डॉ. श्रीनिवास ने बताया कि रेफर मामले ही एम्स की असली जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा किया कि ये बदलाव जल्द लागू हो जाएंगे। एम्स ने मरीजों से अपील की है कि ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर आएं जिससे अस्पताल में भीड़ कम होगी और जरूरतमंद मरीजों को फायदा पहुंचेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...

0
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...