30.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने शशि थरूर को हराया है। आज सुबह से जारी मतगणना खत्म हो गई है। मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले मिले हैं जबकि शशि थरूर को सिर्फ हजार के आसपास ही वोट मिले हैं।

आपको बता दें कि मतगणना शुरु होते ही थरूर कैंप ने मतदान में गड़बड़ी की आशंका जताई थी। थरूर के समर्थकों ने कहा कि तेलंगाना और यूपी में मतदान में गड़बड़ी हुई है। शशि थरूर के एजेंट ने कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर यूपी में चुनाव के संचालन में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया और मांग की कि यूपी के सभी वोटों को अवैध माना जाए। वहीं राहुल गांधी ने इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकलौती ऐसी पार्टी है जहां चुनाव आयोग है और अगर किसी को परेशानी है तो उसे पार्टी के चुनाव आयोग में लाया जा सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...