22.2 C
Dehradun
Sunday, September 6, 2026


spot_img

सीएम धामी के निर्देश पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर चला बुलडोजर

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और नेतृत्व में प्राधिकरण लगातार ऐसे मामलों पर सख्ती बरत रहा है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश में नियम-कायदों को दरकिनार कर हो रहे अवैध कार्यों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
डोईवाला, रानीपोखरी, माजरी ग्रांट समेत कई जगहों पर कार्रवाईः प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत डोईवाला, रानीपोखरी, माजरी ग्रांट और अन्य स्थानों पर चल रही अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को ध्वस्त एवं सील किया गया। ग्राम झाबरावाला, डोईवाला संजय सुन्दरियाल द्वारा लगभग 18 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। ग्राम डांडी, रानीपोखरी टिकराम पुरवाल द्वारा लगभग 10 से 12 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। बक्सारवाला, भानियावाला कुलदीप राणा, विपिन जैयसवाल व अन्य द्वारा लगभग 25 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। हरिद्वार रोड, निकट साईं मंदिर, देहरादून गौतम जैहर, संदीप पाल व अन्य द्वारा लगभग 40 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
अवैध निर्माण पर भी सीलिंगः माजरी ग्रांट, हरिद्वार रोड, देहरादून दृ बिन्दु पुरवाल पत्नी टिकराम पुरवाल द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। पुलिस बल और प्राधिकरण की टीम रही मौजूदः इन कार्रवाइयों में सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता प्रवेश नौटियाल, सुपरवाइज़र और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने सभी जगह सख्ती से नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने दोहराया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में किसी भी तरह का अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग नहीं चलने दी जाएगी। प्राधिकरण की ओर से आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...