27.8 C
Dehradun
Sunday, June 28, 2026


spot_img

जोशीमठ के मुद्दे पर PMO में बैठक आज, आ सकती है ये बड़ी खबर

उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर मिली है। प्रधानमंत्री कार्यालय में आज जोशीमठ आपदा के मसले पर बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जोशीमठ को लेकर प्रस्तुतीकरण देगा जोशीमठ में आई आपदा पर प्रधानमंत्री कार्यालय लगातार नजर रखे है।

आठ जनवरी को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की थी। इसके बाद आठ संस्थानों के वैज्ञानिकों ने जोशीमठ प्रकरण की जांच की। संस्थान अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट एनडीएमए को भेज चुके हैं। आज होने वाली बैठक में वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट के आधार पर समस्याओं के समाधान के उपायों का खाका प्रस्तुत किया जा सकता है।

इसके अलावा पीएमओ की ओर से इस संबंध में उत्तराखंड को विशेष दिशा निर्देश दिए जा सकते हैं। बैठक में जोशीमठ पर अब तक की प्रगति की समीक्षा होगी। बैठक में मुख्य सचिव के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे...

0
नई दिल्ली।  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफ़े को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तीन दिन की सेशेल्‍स यात्रा पर विक्‍टोरिया पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर सेशेल्‍स के राष्‍ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी...

केदारनाथ हेली सेवाओं का संचालन बंद, अब 15 सितंबर के बाद शुरू होगी

0
देहरादून। उत्तराखंड में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन उससे पहले ही बाबा केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवाओं के संचालन को...

कुल्हाल गेट पर बैरिकेडिंग तोड़ने वाले निहंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
देहरादून। चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए निहंग सिखों के पहले जत्थे ने बैरिकेडिंग के बावजूद कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में जबरन...

अवैध कब्जे को बिना कानूनी मंजूरी के नहीं हटा सकता रेलवे, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने...

0
नैनीताल। हाईकोर्ट ने एक मामले पर सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए कहा कि, रेलवे कानून की उचित प्रक्रिया का अनुपालन किए बगैर...