23.9 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

मौसम विभाग ने समय से जानकारी दी थी, जिसके चलते लोगों की जानों को बचाया जा सका: अमित शाह

देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने 26 घंटे पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। केन्द्र ने सही समय पर अलर्ट किया। सेना और एनडीआरएफ को समय पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि 16 हज़ार लोगों को सुरक्षित बचाया गया। करीब 3500 तीर्थ यात्रियों को भी इस दौरान सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने कहा कि नुकसान भरपाई के लिए केन्द्र सरकार पूरी मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि संकट के समय में केंद्र सरकार उत्तराखंड सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिलते ही हमने सेना और एनडीआरएफ को समय पर भेज दिया था, जिससे राज्य में सही समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने समय से जानकारी दे दी थी, जिसके चलते लोगों की जानों को बचाया जा सका।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आपदा के समय में किए गए सीएम धामी के कामों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय पर जरूरी कदम उठाए और तेजी राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में केंद्र सरकार की पूरी नजर है।

शाह ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार को 250 करोड़ रुपए राज्य को एंडवांस दे चुकी है। पीएम मोदी भी राज्य के हालातों को लेकर चिंतित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर बात कर पूरी जारनकारी ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नुकसान को रिपेयर करने में अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर धामी सरकार अच्छे काम कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...