24.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जोशीमठ-मलारी हाईवे का खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी

देहरादून: उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में गुरुवार का बादल छाए हुए हैं। वहीं देहरादून में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी यातायात सुचारू है। चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे का खुलने व बंद होने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी है।

वही मौसम विभाग ने एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ से लेकर मैदान तक कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पांच दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बौछारें और कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना है।

मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 13, 14 और 15 अगस्त को भी कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, दून में भी 15 अगस्त तक बारिश के दो से तीन दौर तक चल सकते हैं। बाकी समय आसमान बादलों से आच्छादित रहेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...