27.7 C
Dehradun
Monday, August 10, 2026


spot_img

परिवार के साथ मसूरी पहुंचे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नडेला, बचपन की यादों को किया ताजा

मसूरी: माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नडेला सोमवार को मसूरी पहुंचे। वह अपने बचपन के स्कूल कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी वेवरली स्कूल भी गए और बचपन की यादों को ताजा किया। उन्होंने शिक्षकों और बच्चोंं के साथ फोटो खिंचवाए।
सत्या नडेला के साथ उनकी पत्नी अनुपम नडेला और दो बेटियां दिव्या एवं तारा भी साथ थीं। स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर शायमा, मैनेजर सिस्टर सूजी ने उनका स्वागत किया। सत्या नडेला ने वर्ष 1970-1971 में सीजेएम वेवरली स्कूल से प्राइमरी शिक्षा ग्रहण की थी।
स्कूल के सोशल मीडिया इंचार्ज एवं हाउस मास्टर रितेश के भट्टाचार्य ने बताया की मसूरी आने से पहले ही सत्या नडेला की टीम ने उनसे संपर्क किया था और उनके आने की जानकारी दी थी। वह परिवार के साथ अमेरिका से भारत और फिर मसूरी पहुंचे।
बता दें कि सत्या नडेला के पिता बीएन युगांधर 1962 बैच के आईएएस अफसर थे। वह लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में 1988-1993 में निदेशक के पद पर रहे। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर जॉली जॉन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक घर सौंप कर महत्वपूर्ण...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और इस योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक मकानों को मंजूरी...

ओडिशा में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, बैतरणी नदी में तीसरी बार आई बाढ़

0
नई दिल्ली। ओडिशा में एक बार फिर तेज बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में नदियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने और विकसित भारत के निर्माण में...

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की। एक...

मिक्सर ट्रैक्टर ने बीटेक की छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत

0
देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में ग्राफिक एरा की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। चार खंभा...