19.7 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


spot_img

प्रदेशभर में आयोजित होंगे ‘मिलेट्स मेले’: डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून: पोषक तत्वों से भरपूर मोटा अनाज सिर्फ गरीबों की थाली तक सीमित रह गया है। मोटे अनाजों के पौष्टिक गुणों को देखते हुये इसे आम लोगों की डाइट में शामिल करने के उद्देश्य से राज्य सरकार प्रदेशभर में मिलेट्स थीम पर ईट राइट मेलों का आयोजन करने जा रही है, जिसकी शुरूआत ऋषिकेश से की जायेगी। मिलेट्स मेलों के माध्यम से आम जनमानस को मोटे अनाजों और उनके पौष्टिक गुणों के प्रति जागरूक करना है ताकि लोग इस सुपर फूड को अपने भोजन की थाली में शामिल कर सके।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेशभर में मिलेट्स मेलों का आयोजन किया जायेगा। जिसका मकसद आम जनमानस को मोटे अनाजों के प्रति जागरूक करना है साथ ही लोगों की डाइट में मिलेट को वापस लाना है। डॉ0 रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेशभर में मोटे अनाजों के प्रोत्साहन के लिये लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में जनवरी माह में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से ऋषिकेश में मिलेट थीम पर ईट राइट मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लोगों को मोटे अनाजों के प्रति जागरूक किया जायेगा। इसके उपरांत फरवरी माह में श्रीनगर जबकि मार्च माह में अल्मोड़ा में ऐसे मेले आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि मिलेट्स मेले में कम से कम 5 फूड स्टॉल पर मिलेट्स से बने व्यंजनों का प्रदर्शन किया जायेगा, मिलेट से बने व्यंजनों से जुड़े इंफोग्राफिक्स प्रदर्शित किये जायेंगे, मोटे अनाजों से बने स्वास्थ्यवर्धक आहारों की विधियां बताई जायेगी, मिलेट्स पर आयोजित पाक कला के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता के साथ ही नुक्कड़-नाटकों का आयोजन किया जायेगा। विभागीय मंत्री ने बताया कि मोटे अनाजों के महत्व को देखते हुये भारत सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ को प्रस्ताव दिया था कि वर्ष 2023 को ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलैट्’ के तौर पर मनाया जाय, जिसके बाद यूएनजीए ने वर्ष 2023 को ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलैट्’ के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहलेे सभी लोग खास कर उत्तराखंड के लोग मोटे अनाजों का सेवन करते थे लेकिन देखा देखी के कारण यहां के लोगों ने मोटे अनाजों को अपनी थाली से दूर कर दिया।

डॉ0 रावत ने बताया कि बाजरा, ज्वार, रागी, चिन्ना, कोदो, समा, कंगनी आदि सुपर फूड हैं जो स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद हैं, इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, मैंजीन, मैग्नीशियम, फासफोरस, जिंक जैसे अनेकों पोषक तत्वों हैं साथ ही मिलेट्स एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड्स, एंथोसायनिन, सैपोनिन और लिग्नन्स का पावरहाउस भी हैं। उन्होंने कहा कि पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाजों की ओर लोग धीरे-धीरे लौट रहे और उन्हें अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं जो अच्छे संकेत हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टी20 में भारत ने पाकिस्तान पर लगाया जीत का छक्का, कोलंबो में 61 रन...

0
कोलंबो: टी20 विश्व कप 2026 का रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी...

‘भारत के पास AI सुपरपावर बनने की पूरी क्षमता’, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन...

0
नई दिल्ली: चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि...

बाबुलनाथ मंदिर विवाद पर ‘सुप्रीम’ फैसला, साधु को खाली करना होगा कब्जा; पर मिली...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर से जुड़े कब्जा विवाद में 75 वर्षीय साधु को मंदिर परिसर का हिस्सा खाली करने...

प्रदेशभर में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान, संदिग्धों पर होगी कड़ी कार्यवाहीः डीजीपी

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु...

देहरादून में “फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’’ का आयोजन

0
देहरादून। देहरादून में “फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल” के 61वें संस्करण का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र...