22.9 C
Dehradun
Thursday, September 10, 2026


spot_img

पांच दिन के गढ़वाल दौरे पर मंत्री धन सिंह, पौड़ी, रूद्रप्रयाग, टिहरी जनपदों में करेंगे आपदा प्रबंधन की समीक्षा |Postmanindia

राज्य के आपदा प्रबधंन एवं पूर्नवास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गुरूवार 10 जून 2021 से पांच दिवसीय गढ़वाल मण्डल भ्रमण पर रहेंगे . इस दौरान डॉ रावत जनपद पौड़ी, रूद्रप्रयाग, व टिहरी  में जिला आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकें लेने के साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड-19 प्रबधंन का भी निरीक्षण करेंगे. यहां मीडिया को जारी के एक बयान में डॉ  रावत ने बताया कि आगामी मानसून के मध्यनजर आपदा की दृष्टि से  सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट कर दिय गया है.  साथ ही दैवपीय आपदा से निपटने के लिए प्रर्याप्त धनराशि भी जिलों को जारी कर दी गई है.

इसी क्रम में 10 जून  से 15 जून 2021 तक चार जिलों का भ्रमण कर आपदा की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों में कोविड-19 संबंधी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया जायेगा. इसी क्रम  में गुरूवार को श्रीनगर गढ़वाल में कोविड वेक्सीनेशन केन्द्रों का निरीक्षण, रेलवे द्वारा निर्माणाधीन रणीहाट पुल एवं श्रीकोट स्टेडियम का निरीक्षण, पुलिस सभागार में जिला अधिकारी, लोक निर्माण विभाग एवं रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. जबकि 11 जून को रा0 एलोपैथिक चिकित्सालय बुघाड़ी एवं स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू का निरीक्षण, खिर्सू मोटर मार्ग इण्टर लॉकिंग कार्य का शिलान्यास, ब्लाक मुख्यालय में बिडोलगाड़ पाबौ पम्पिंग योजना के लाभाविन्त ग्रामसभाओं के प्रधान एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जायेंगी. इसके अतिरिक्त विधायक निधि से निर्मित पंचायत भवन टीला तथा स्योली मल्ली पेयजल योजना का लोकार्पण के साथ ही स्योली तल्ली मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का शिलान्यास किया जाना शामिल हैं.जबकि 12 जून को पैठाणी उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम के साथ ही पैठाणी में कण्डारस्यूं ग्रामसमूह पम्पिंग योजना के लाभाविन्त ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों के साथ बैठक करेंगे.इसके अलावा बनास, दौला, सिरतोली, कुठकण्डई, बडेथ, नौड़ी, में जनसम्पर्क कर पल्लीसैंण एवं तिरपालीसैंण उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्र्रम में प्रतिभाग करेंगे. जबकि 13 जून को थलीसैंण के अन्तर्गत मैखोली-देवराड़ी-कठूडखाल-दैड़ा मोटर मार्ग का निरीक्षण, बिन्देष्वर मंदिर सम्र्पक मार्ग का षिलान्यास तथा निर्माणाधीन बिंदेष्वर मंदिर के निर्माण निरीक्षण किया जायेगा.

इसी क्रम में उप-स्वास्थ्य केन्द्र बूंगीधार एवं सीएससी स्वास्थ्य केन्द्र थलीसैंण में निर्माणाधीन आॅक्सीजन प्लांट का निरीक्षण तथा ब्लाक सभागार में लोक निर्माण विभाग RWD तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे. इसी क्रम में 14 जून को एलोपैथिक चिकित्सालय सैंजी का निरीक्षण ब्लाॅक मुख्यालय पाबौ में बिडोलगाड़-पाबौ में पम्पिंग योजना से लाभाविन्त ग्रामसभाओं के प्रधानों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे साथ ही दोपहर बाद विकास भवन पौड़ी में जिलाधिकारी पौड़ी, मुख्यविकास अधिकारी, जिला षिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, तथा खण्ड विकास अधिकारी, पाबौ एवं खिर्सू के साथ पुस्तकालयों की स्थापना एवं साक्षरता के सम्बंध में बैठक करेंगे इसके उपरान्त जिला आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक लेंगे. 15 जून को जनपद रूद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की बैठक लेने के उपरान्त श्रीनगर गढ़वाल में जिला पर्यटन अधिकारी पौड़ी एवं कार्यदायी संस्था गढ़वाल मण्डल विकास निगम के अधिकारियों के साथ कमलेष्वर महादेव-धारी देवी-देवलगढ़- खिर्सू क्यूकालेष्वर पर्यटन सर्किट के सम्बंध में बैठक करेंगे. इसी दिन दोपहर बाद विकास भवन सभागार टिहरी में जिला आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक लेंगे.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के क़द्दावर नेता जितिन प्रसाद ने छोड़ा हाथ का साथ, दिल्ली में ली भाजपा की सदस्यता

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...