22 C
Dehradun
Friday, September 4, 2026


spot_img

किसानों को मंत्री गणेश जोशी ने दिलाया भरोसा… शीघ्र फसलों के नुकसान का किसानों को दिया जाएगा मुआवजा

देहरादून: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का हुए नुकसान के संबंध में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों से ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में अधिकारियों को शीघ्र कागजी कार्रवाई कर किसानो को जल्द से जल्द उन्हें फसलों की राहत राशि प्रदान करने के निर्देश भी दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि से 35618 हैक्टीयर कृषि भूमि में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। मंत्री ने कहा प्रदेश में 822601 किसानो को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आच्छादित किया गया है। जिसमे औद्यानिक फसलों हेतु पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अन्तर्गत मौसम रबी में 71537 कृषको की फसल का बीमा किया गया है।

मंत्री जोशी ने कहा उपरोक्त क्षति के क्षेत्रफल मे से आपदा के मानको के अनुसार 33% से अधिक क्षति का क्षेत्रफल 7403 हेक्टेयर है। मंत्री जोशी ने कहा 7403 हेक्टेयर से 6468 है० सिंचित और 435 है० असिंचित व 500 हैक्टेयर फलदार पौधो का क्षेत्रफल है। कृषि मंत्री जोशी ने कहा मानको के अनुसार 33% से अधिक क्षति का क्षेत्रफल वाले किसानों को आपदा मद में शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में किसान के साथ खड़ी है और जल्द ही सरकार किसानों की फसल का मुआवजा राशि प्रदान करेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...