25.2 C
Dehradun
Wednesday, September 9, 2026


spot_img

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- पिछले 12 वर्षों में भारत ने स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की

नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि भारत ने पिछले 12 वर्षों में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है और वह सभी के लिए स्वास्थ्य कवरेज के व्यापक लक्ष्य की ओर अग्रसर है। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना है।

एक निजी मीडिया चैनल के कार्यक्रम के नौवें डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव में सुश्री पटेल ने कहा कि सरकार ने अपने स्वास्थ्य दृष्टिकोण को बीमारों की देखभाल से उनके बेहतर स्वास्थ्य की ओर तथा उपचारात्मक देखभाल से मरीजों के व्‍यापक कल्याण की ओर मोड़ दिया है। उन्होंने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को विश्व के सबसे बड़े स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रमों में से एक बताया, जिसमें लगभग 62 करोड़ लोग शामिल हैं। सुश्री पटेल ने कहा कि यह परिवारों को वित्तीय सुरक्षा के साथ उपचार कराने में बहुत सहायक रहा है।

स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री ने यह भी बताया कि भारत में अब लगभग एक लाख 84 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं, जो रोगियों के लिए संपर्क के पहले बिंदु के रूप में कार्य कर रहे हैं और जमीनी स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा को मजबूत कर रहे हैं। सुश्री पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी गैर-संक्रामक बीमारियों का बढ़ता बोझ एक गंभीर जन स्वास्थ्य चिंता का विषय है और समय पर जांच कराने से परिवारों पर पड़ने वाले भावनात्मक और आर्थिक तनाव को कम करने में मदद मिल रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...