रुद्रपुर/देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बागवाला रुद्रपुर पहुँचकर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 156 करोड़ की लागत 1872 आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निर्मित आवासों का लोकार्पण कर लाभार्थियों को आवासों की चाबियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आवास के लाभार्थियों द्वारा जमा धनराशि की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण ने बताया कि पीएम आवास हेतु 3 लाख सरकार द्वारा एवं 3 लाख की धनराशि लाभार्थी द्वारा जमा किये जाने है। उन्होने बताया कि निर्मित आवासों की साफ-सफाई का कार्य चल रहा है तथा आवास परिसर में पौधारोपण का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवास परिसर में एस.टी.पी. बना गया है तथा उसकी टेस्टिंग भी कर ली गई है। इस दौरान उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम नरेन्द्र नवानी, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
Latest Articles
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है...
गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...

















