27.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

नाबालिग से रेप, जन्मा बच्चा, अस्पताल ने किसी ओर दंपति के नाम कर दिया नवजात |Postmanindia

राजधानी दून में एक नाबालिग के गर्भवती होने के बाद बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है. बड़ी बात यह है कि फिर बच्चे को किसी ओर को बेचने की घटना सामने आई है. नाबालिग से रेप का आरोपी भी नाबालिग है. नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बच्चा खरीदने वाले के साथ ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है. एसएसपी देहरादून डॉ. योगेन्द्र रावत ने बताया कि जिला बाल कल्याण समिति देहरादून की ओर से बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य समन्वयक सुरेश ने इस मामले की सूचना दी थी कि एक नवजात बच्चे की खरीद-फरोख्त की गई है. इसकी जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की ओर से की गई. इस मामले में हैरानी करने वाले तथ्य सामने आए.

जिसमें पता चला कि एक 17 साल के किशोर द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जिसके बाद नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई. लड़की को रिंग रोड़ स्थित रुद्रास हॉस्पिटल में लाया गया. हॉस्पिटल के डॉक्टरों और स्टाफ ने पूरी जानकारी होते हुए भी नाबालिक लड़की की डिलीवरी करवाई. इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी. ना ही संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई. एसएसपी ने बताया कि डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे को दीपक कुमार नाम के व्यक्ति ने अपने पास रख लिया. बड़ी बात यह है कि हॉस्पिटल की डॉक्टर मानवी की ओर से उक्त नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र अपनी मोहर एवं हस्ताक्षर से जारी किया गया. जिसके बाद थाना नेहरू कॉलोनी में दीपक कुमार और अन्य लोगों के ख़िलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: आयुष मंत्री हरक की बड़ी घोषणा: गुरुकुल काँगड़ी में बनेगा देश का पहला आयुर्वेदिक केंसर संस्थान

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...