24.2 C
Dehradun
Saturday, August 22, 2026


spot_img

अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्‍काल समाधान की उम्‍मीदें कम हुई

नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्‍यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्‍य देश भी संघर्ष में शामिल हो सकते हैं।

जॉर्डन में एक अमरीकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले के बाद ईरान के खिलाफ अमरीका के जवाबी हमलों से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। अमरीकी केंद्रीय कमान ने कहा कि आई आर जी सी के दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें सैन्य कमान केंद्र, मिसाइल और ड्रोन सुविधाएं, तटीय निगरानी केंद्र और रक्षा प्रतिष्ठान शामिल हैं। ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा कि केश्‍म द्वीप पर हुए हमले में तीन लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

यह ताजा झड़पें अमरीका के सऊदी अरब के साथ मिलकर इराक में ईरान समर्थित सशस्‍त्र समूह पर हमलों के एक दिन बाद हुई है। हमलों में कथित तौर पर कम से कम 20 लड़ाके और छह ईरानी सैन्य सलाहकार मारे गए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...

देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध:...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, हालांकि इसका...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों से बातचीत...

भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित

0
देहरादून। भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20-21 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत...