29.7 C
Dehradun
Saturday, May 9, 2026


spot_img

गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का निधन, प्रदेश में शोक की लहर ।Postmanindia

राजधानी देहरादून से इस वक्त की बेहद दुखद खबर सामने आ रही है भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का लंबी बीमारी के बाद आज शाम 4:15 बजे देहरादून के गोविंद अस्पताल में निधन हो गया. गोपाल रावत बीते दिसंबर माह से गंभीर बीमारी के चलते अस्वस्थ चल रहे थे. विधायक गोपाल रावत के निधन की सूचना के बाद पूरे प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विधायक गोपाल रावत के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे गंगोत्री के विधायक गोपाल रावत के निधन का समाचार सुनकर हतप्रभ हूँ. उनसे जुड़ी कई यादें मेरे स्मृतिपटल पर ताजा हो गईं हैं। मन व्यथित है। बीते 17 अप्रैल को मैं उनकी कुशलक्षेम पूछने देहरादून के एक निजी अस्पताल में गया था। पार्टीहित और गंगोत्री वैली के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जायेंगे। संगठन के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। मेरी भगवान बद्री विशाल व बाबा केदार से यही प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। मेरी उनके परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं। दुख की इस घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ खड़े हैं.
ॐ शांति-शांति

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने का...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने एनआईए मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत गठित करने का निर्देश दिया सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि...

भारत और सिंगापुर आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सूचना साझा करने में तेजी...

0
नई दिल्ली। भारत और सिंगापुर ने रणनीतिक साझेदार के रूप में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के महत्व पर बल दिया।...

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा नीति वार्ता का 10वां संस्करण दिल्ली में हुआ आयोजित

0
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा नीति वार्ता का 10वां संस्करण  नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के...

भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता के दूसरे दौर का दिल्ली में समापन

0
नई दिल्ली।  भारत-कनाडा का संयुक्त वक्तव्य व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता-सीईपीए वार्ता के दूसरे दौर का समापन आज नई दिल्ली में हुआ। यह वार्ता दोनों...

सुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

0
कोलकत्ता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे। कोलकाता में आज उन्‍हें भाजपा विधायक दल का नेता...