24.8 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

आधुनिक युद्ध सीमाओं से परे, आर्थिक-डिजिटल सुरक्षा भी दायरे में: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आधुनिक युद्ध अब सीमाओं से दूर चला गया है, जिसमें आर्थिक, डिजिटल, ऊर्जा और खाद्य क्षेत्र सहित राष्‍ट्रीय सुरक्षा भी शामिल हैं। उत्तराखंड के सैनिक स्कूल घोराखाल के स्थापना दिवस और हीरक जयंती समारोह को आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए श्री सिंह ने सतर्क और नागरिकों के सहयोग से एक मजबूत सेना की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि आज के संघर्ष में साइबर, अंतरिक्ष और सूचना युद्ध भी शामिल हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार आधुनिक हथियारों और प्रौद्योगिकियों से रक्षा बलों को लैस करने और युवाओं में अनुशासन को बढावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्‍होंने कहा कि पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप – पीपीपी मॉडल के अन्‍तर्गत एक सौ नए सैनिक स्‍कूल स्‍थापित किए जाएंगे तथा एनसीसी की रिक्तियां भी बढ़ाई जाएगी।

रक्षा मंत्री ने सैनिक स्‍कूलों में बालिकाओं के दाखिले को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्‍होंने कहा कि ये बालिकाएं नारी शक्ति की ध्‍वज वाहक बनेंगी तथा विभिन्‍न क्षेत्रों में नई ऊंचाईयों तक पहुंचेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 18 वर्ष से कम उम्र और बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले...

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने आज गैर आपराधिक रिकॉर्ड वाले 18 वर्ष से कम आयु के छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया।...

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर हुई चर्चा; लोकसभा की कार्यवाही कल...

0
नई दिल्ली।  लोकसभा में आज लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026 पर चर्चा हुई। विधेयक में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के...

मुख्य सचिव ने सचिव समिति की बैठक ली, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में सचिवगणों को महत्त्वपूर्ण दिशा...

मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने...

0
देहरादून। उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा...