पटना। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना में रविवार को हुए रोड शो ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। आजादी के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री के बिहार में हुए रोड शो ने सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि रोड शो में उमड़ी भीड़ को देख विपक्ष का हौसला पस्त हो चुका है। तीन चरणों के चुनाव के बाद जहां राजद के युवराज सहारे पर चलने लगे हैं, वहीं कांग्रेस के नेता अपना आपा खोकर बेसिर-पैर की बयानबाजी पर उतर आए हैं।
आज के रोड शो में नरेंद्र मोदी व नीतीश की जोड़ी ने यह दिखा दिया कि एनडीए का जोश और दोगुना हो चुका है। रोड शो की भीड़ यह बता रही कि वह विपक्ष के हर झूठ पर भारी है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पटना आगमन और रोड शो बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक पल बन गया।
उन्होंने कहा कि मोदी ने पटना में रोड शो करके यह प्रमाणित कर दिया है कि जिस तरह से उनके लिए उनके संसदीय क्षेत्र काशी यानी कि बनारस है, उसी तरह से उनके लिए पटना है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के रोड शो में अपार जन समर्थन को देखते हुए ऐसा लग रहा था, वह अपने बनारस में है। सही मायनों में तो प्रधानमंत्री ने बिहार वासियों को काशी वासी होने का एहसास कराया है। मनोज शर्मा ने बिहार और गुजरात के बीच संबंधों की व्याख्या करते हुए कहा कि भले प्रधाममंत्री का जन्म गुजरात में हुआ हो, लेकिन, उनका स्नेह बिहार वासियों से हमेशा रहा है, जब वह पीएम नहीं थे तब श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र के निधन पर पटना आए थे और उनके पार्थिव शरीर का दर्शन किया था।
मोदी और नीतीश ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड’, रोड शो के बाद गदगद दिखी JDU-BJP
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















