23.2 C
Dehradun
Friday, September 4, 2026


spot_img

दिल्ली को दहलाने की साजिश!: 20 अस्पतालों और IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के 200 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार को दिल्ली के 20 से अधिक अस्पतालों, आईजीआई एयरपोर्ट समेत उत्तर-रेलवे की सीपीआरओ बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिली। आरोपी ने सभी जगह ईमेल कर यहां बम रखा होने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही दिल्ली में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के अलावा बम व डॉग स्क्वायड को मौके पर पहुंच गए। गनीमत यह रही कि रविवार को छुट्टी होने की वजह से अस्पताल में ज्यादा भीड़ नहीं थे। पुलिस, दमकल विभाग व बाकी जाचं एजेंसियों ने अस्पताल, एयरपोर्ट की सघन तलाशी ली। छानबीन के बाद पुलिस को वहां से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। माना जा रहा है कि स्कूलों में बम रखे जाने की सूचना देने वाले ग्रुप ने ही अस्पताल व दूसरी महत्वपूर्ण जगहों पर बम की झूठी सूचना दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि ईमेल यूरोप से भेजा गया है। किसी (कोर्ट ग्रुप) court Group ने ईमेल भेजने और बम रखने की जिम्मेदारी ली है।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक नौ अस्पतालों और एयरपोर्ट की तलाशी ली जा चुकी थी। बाकी अस्पतालों से संपर्क किया जा रहा था। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल सेल व बाकी जांच एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों ईमेल भेजने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3.04 मिनट पर दिल्ली के 20 अस्पतालों के अलावा आईजीआई और उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दफ्तर को बम से उड़ाने का एक ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल courtgroup03@beeble.com से भेजा गया था। शुरुआत में संजय गांधी अस्पताल और बुराड़ी सरकारी अस्पताल प्रशासन ने ईमेल देखकर पुलिस को खबर दी।
इसके बाद दिल्ली के दूसरे अस्पतालों से भी इसी तरह के ईमेल प्राप्त होने की खबर आने लगी। अरुणा आसफ अली अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, डीडीयू अस्पताल, दादा देव मातृ एवम शिशु चिकित्सालय, ग्रामीण स्वस्थ्य प्रशिक्षिण अस्पताल नजफगढ़ व एक अन्य अस्पताल ने ईमेल मिलने की सूचना पुलिस को दी।
एक ही ईमेल में सीसी कर 20 अस्पतालों के अलावा उत्तर-रेलवे को भी ईमेल भेजा गया था। अंग्रेजी में लिखी धमकी में आरोपी ने लिखा था कि उसने इमारत में बम रख दिया है। कुछ ही घंटों में बम फट जाएगा। यह कोई धमकी नहीं है, कुछ ही घंटों में धमाके के साथ बेगुनाहों का खून पड़ा होगा। अब सब कुछ आपके हाथ में है। खबर मिलते ही तुरंत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। खुद कई जिला पुलिस उपायुक्त अलग-अलग अस्पताल में बम व डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे। हालांकि अस्पताल में मौजूद मरीजों व उनके तिमारदारों को बम रखे होने की भनक नहीं लगने दी गई। इसके अलावा रविवार को छुट्टी होने की वजह से अस्पतालों में भीड़ भी कम रही। काफी देर चली तलाशी के बाद ज्यादातर जगहों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से स्कूलों को कॉल कर धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे, ठीक उसी तरह से अस्पतालों को भी ईमेल भेजे गए। उनको इस बात का अंदाजा था कि वहां कुछ नहीं मिलेगा, लेकिन एहतियात और प्रोटोकॉल की वजह से पूरी प्रक्रिया का पालन करना होता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...