29.1 C
Dehradun
Monday, May 25, 2026


spot_img

दिल्ली में जून अंत तक मानसून आने की संभावना

नई दिल्ली। दिल्ली में मानसून के आगमन को लेकर मौसम विभाग भले अभी चुप्पी ही साधे हुए है, लेकिन स्काईमेट वेदर ने जून माह के अंत तक इसके आ जाने की संभावना व्यक्त की है। यह अनुमान भी जताया है कि जुलाई में मानसून की अच्छी बरसात हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मानसून के आने की सामान्य तिथि 27 जून है। लेकिन 2010 से लेकर अब तक 14 वर्षों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो जून में मानसून ने छह बार (2013, 2015, 2018, 2020, 2022 व 2023) ही दस्तक दी है। इसमें भी सिर्फ तीन दो बार (2013, 2020 व 2023 में) ही ऐसा हुआ है जब यह समय से पहले आ गया हो।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मध्य भारत में दस्तक देने के बाद ही मानसून दिल्ली में पहुंचता है। मौसम विभाग ने राजधानी में मानसून की स्थिति को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन अनुमान जताया है कि बरसात अच्छी हो सकती है। उधर स्काईमेट वेदर के महेश पलावत के अनुसार, बेशक केरल में मानसून समय से पहले आ गया हो, लेकिन ऐसा नहीं कि अब यह सभी जगह समय पूर्व पहुंचने लगेगा। उन्होंने रफ्तार कुछ धीमी होने से बिहार, झारखंड एवं बंगाल में मानसून को पहुंचने में कुछ देर हो सकती है।
यहां पहुंचने के बाद ही वह राजधानी तक आएगा। इसलिए अभी तो यही लग रहा है कि यह जून के अंत तक दिल्ली पहुंच पाएगा। तय तिथि से दो तीन दिन आगे भी खिसक सकता है। हालांकि ज्यादा स्पष्ट तस्वीर मध्य जून के बाद ही हो पाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

0
नई दिल्ली। देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और तापमान औसत से काफी...

हिमालयी क्षेत्र कंचनगंगा में टूटा ग्लेशियर, नुकसान की कोई सूचना नहीं

0
चमोली। रविवार सुबह उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम के निकट कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने...

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यूसीसी से किसी भी आदिवासी समुदाय के अधिकारों...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने विशेष प्रावधान करके सभी आदिवासी समुदायों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली आगामी एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक

0
-प्रदेश के मतदाताओं से एसआईआर में बीएलओ से सहयोग करने की अपील देहरादून। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तराखण्ड दौरे के दूसरे...

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल...

0
नैनीताल। लोक भवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा 22 मई से आयोजित तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2026’’ रविवार को संपन्न हो गया। इस टूर्नामेंट...