32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

बांग्लादेश में पढ़ रहे 4500 से अधिक भारतीय छात्र स्वदेश लौटे, नेपाल, भूटान और मालदीव के छात्र भी पहुंचे भारत

नई दिल्ली। बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसा भड़कने के बाद 4,500 से अधिक भारतीय छात्र स्वदेश लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि नेपाल के 500, भूटान के 38 और मालदीव के एक छात्र भी बांग्लादेश से भारत पहुंचे हैं। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘अब तक 4,500 से अधिक भारतीय छात्र भारत लौट आए हैं। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग तथा चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना स्थित सहायक उच्चायोग भारतीयों की स्वदेश वापसी में सहायता कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय भी अपने नागरिकों के लिए भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा और हवाईअड्डों तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है।’
उच्चायोग भारत और बांग्लादेश के बीच उड़ान सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश के नागरिक विमानन प्राधिकरणों और वाणिज्यिक एयरलाइनों के साथ समन्वय कर रहा है। भारतीय उच्चायोग बांग्लादेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में शेष भारतीय छात्रों और अन्य भारतीयों के साथ संपर्क में है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों की कुल संख्या लगभग 15 हजार है, जिनमें 8,500 छात्र शामिल हैं। इस बीच तमिलनाडु सरकार ने बांग्लादेश में फंसे तमिलों की मदद के लिए हेल्पलाइन स्थापित की है। बांग्लादेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...