29.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

आयुष्मान में नौ लाख से अधिक मरीजों का हो चुका है मुफ्त उपचारः डा धन सिंह रावत

देहरादूनः प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 9 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत की देखरेख में संचालित हो रही इस योजना की पहुंच जन जन तक हो चुकी है। निशुल्क उपचार पर सरकार का अभी तक 1700 करोड़ रूपए खर्च हो चुके हैं।

प्रदेश में आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख तक के मुफ्त उपचार की सुविधा है। योजना के व्यापक प्रसार का ही प्रतिफल है कि सभी लोग बीमारी के उपचार में योजना का लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि आयुष्मान योजना की शुरूआत से अभी तक 9 लाख से अधिक लोग निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आ रहे उपचारित लाभार्थियों व उनके तीमारदारों के फीडबैक संतोषजनक हैं।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य की इस निशुल्क सुविधा पर सरकार के 1700 करोड़ व्यय किए जा चुके हैं। कहा कि जन स्वास्थ्य के प्रति हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हरेक व्यक्ति को समुचित उपचार मुहैया कराया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। अपेक्षाओं के अनुरूप चल रही आयुष्मान योजना में बेहतर कार्य हो रहा है, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से भी प्रदेश को पुरस्कृत किया गया।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड व आभा आई बनाने को भी लक्ष्य बनाया गया है।

उपचारित मरीजों का जनवादवार विवरण
अल्मोड़ा 24063
बागेश्वर 10396
चमोली 32033
चंपावत 14874
देहरादून 247350
हरिद्वार 153791
नैनीताल 78617
पौड़ी 75687
पिथोरागढ़ 27798
टिहरी 53573
यूएस नगर 132633
उत्तराकाशी 30134

कुल 900493

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...