23.6 C
Dehradun
Tuesday, July 21, 2026


spot_img

सांसद बलूनी की पहल, पुनःराज्य सरकार को सौंपी मेडिकल उपकरणों की बड़ी खेप |Postmanindia

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज अपने दिल्ली आवास पर मेडिकल उपकरण की एक बड़ी खेप उत्तराखंड सरकार को सौंपी. जिसमे चौदह हजार पल्स ऑक्सीमीटर, बीस ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और तीन मिनी ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट सम्मिलित हैं. सांसद बलूनी ने कहा कि सामग्री उपलब्ध होने पर भविष्य में भी इसी तरह मेडिकल उपकरण राज्य सरकार को सौंपे जाएंगे. सांसद बलूनी ने कहा इस कोरोना महामारी में समाज के हर वर्ग का आमजन को सहयोग मिल रहा है.  उपरोक्त उपकरण प्रख्यात चिंतक, लेखक और आध्यात्मिक गुरु पद्मश्री एम. द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं.

 सांसद बलूनी ने उत्तराखंड की जनता की ओर से गुरु एम. का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी इस सहायता से हमें कोरोना से लड़ाई में बड़ी मदद मिलेगी. बलूनी ने उपरोक्त सभी सामग्री दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय में तैनात अपर स्थानिक आयुक्त इला गिरी को सौंपी. तत्काल उक्त सामग्री उत्तराखंड भेज भी दी गई हैं जहां से आवश्यकता अनुसार राज्य सरकार उनका वितरण करेगी. सांसद बलूनी ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन, राज्य सरकार की तैयारियों, कोरोनावारियर्स की मुस्तैदी और आमजन की जागरूकता ने कोरोना को बहुत हद तक निष्प्रभावी किया है किंतु हमें अभी भी सचेत रहने की आवश्यकता है. सांसद बलूनी ने आज माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आज आमजन को निशुल्क वैक्सीन प्रदान करने की घोषणा का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत तेजी से सम्पूर्ण टीकाकरण की ओर बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज कोरोना के 395 नए मामले, 21 मरीज़ों की मौत

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र...

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए डिजिटल लोकल पास और मार्गमित्र सहायता केंद्र...

आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के पुनर्वास के लिए स्माइल योजना की...

0
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय कमजोर और वंचित वर्गों के सामाजिक और आर्थिक पुनर्वास के लिए स्माइल योजना लागू कर रहा है।...

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा, भारत-पनामा के बीच सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया है कि पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज़ की यात्रा से सभी...

पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कल...

0
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन  नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले पर विपक्ष के विरोध के बीच दोनों सदनों की...

एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डॉ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक गति दी जायेगी, ताकि एनईपी के सभी प्रावधानों को शिक्षण संस्थानों में...