25.3 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

वाराणसी लोकसभा सीट पर नरेंद्र मोदी 1.5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते

वाराणसी। लोकसभा चुनाव 2024 के देश की सबसे हॉट सीटों में से एक वाराणसी सीट का परिणाम आ चुका है। इस बार नरेंद्र मोदी को यहां से तीसरी बार भारी वोटों से जीत मिली हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वाराणसी लोकसभा सीट पर आखिरी यानी सातवें चरण में मतदान संपन्न हुआ था। आज (मंगलवार को) मतगणना में इस सीट से शुरुआती रुझानों में नरेंद्र मोदी पीछे चल रहे थे। हालांकि बाद में वह कांग्रेस प्रत्याशी को पछाड़ते हुए डेढ़ लाख से अधिक वोटों से इस सीट पर विजयी हुई।
बीजेपी के लिए चिंता की बात यह है कि नरेंद्र मोदी जैसी शख्सियत के वोटों में गिरावट देखी गई है। पीएम के सियासी कद के अनुसार उनकी जीत कमतर आंकी जा रही है। इस बार जीत का अंतर 1 लाख 52 हजार 513 वोट था। वहीं 2019 के चुनाव में यह अंतर चार लाख से ज्यादा का था।बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वाराणसी से इस बार भी नरेंद्र मोदी चुनावी रण में उतरे। वहीं उनके खिलाफ इंडी गठबंधन के कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मैदान में रहे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अजय राय कांग्रेस के टिकट पर वाराणसी से चुनाव लड़े थे और तीसरा मुकाम हासिल किया था। उन्हें 7.34 फीसदी वोट मिले थे।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं

0
देहरादून। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बैकिंग सेवाओं के विस्तार को जिला सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं खोली जायेगी। सहकारिता विभाग ने विभिन्न...

मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएंः अपर मुख्य...

0
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की...

उत्तराखण्डः आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

0
देहरादून। उत्तराखण्ड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। प्रदेश में चारधाम के साथ ही अन्य प्रमुख...

राजनीतिक दल विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंः जोगदंडे

0
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे एवं जिलाधिकारी व...

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...