28.5 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

राष्ट्रीय खेल टेनिस फाइनलः इशक, वैदेही और लोहित-लक्ष्मी प्रभा ने जीते स्वर्ण पदक

देहरादून। देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित टेनिस कोर्ट में 38वें राष्ट्रीय खेल की लॉन टेनिस स्पर्धा के सातवें और अंतिम दिन रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए। मिश्रित युगल, पुरुष एकल और महिला एकल के फाइनल में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां तमिलनाडु, सर्विसेज और गुजरात ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
मिश्रित युगल तमिलनाडु की जोड़ी ने दिखाया दमः मिश्रित युगल फाइनल में तमिलनाडु की जोड़ी लोहित अक्ष बद्रीनाथ और लक्ष्मी प्रभा अरुण कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक के निक्की के पूनाचा और सोहा सादिक को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ तमिलनाडु ने टेनिस स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखा। इस स्पर्धा में हरियाणा के सुनील कुमार और अदिति रावत तथा पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा और युबरानी बनर्जी ने कांस्य पदक हासिल किया।
पुरुष एकलः सर्विसेज के इशक इकबाल बने चैंपियनः पुरुष एकल फाइनल में गुजरात के देव वी जाविया और सर्विसेज के इशक इकबाल के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पहला सेट गंवाने के बाद इशक ने शानदार वापसी करते हुए 3-6, 6-4, 7-6(5) से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गुजरात के देव वी जाविया को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तमिलनाडु के मनीष सुरेश कुमार और कर्नाटक के प्रज्वल देव ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।
महिला एकलः वैदेही चौधरी ने गुजरात को दिलाया स्वर्णः महिला एकल फाइनल में गुजरात की वैदेही चौधरी ने महाराष्ट्र की वैष्णवी अडकर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र की वैष्णवी को रजत पदक मिला। वहीं, महाराष्ट्र की आकांक्षा नित्तुरे और कर्नाटक की अमोदिनी नाइक ने कांस्य पदक जीता। 38वें राष्ट्रीय खेल की लॉन टेनिस स्पर्धा के इन मुकाबलों ने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। देहरादून में आयोजित इस टूर्नामेंट में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...