28.7 C
Dehradun
Thursday, July 30, 2026


spot_img

राष्ट्रीय खेलों से बनेगा ऐसा माहौल कि दुनिया देखेगी

देहरादून। पूर्व हॉकी कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से बेहद उत्साहित, राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड आएंगे मीर रंजन नेगी चक दे इंडिया फेम पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि पहाड़ के खिलाड़ियों के सपने राष्ट्रीय खेल से पूरे होंगे। खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा और खेल का ऐसा माहौल उत्तराखंड में बनेगा, कि पूरी दुनिया देखेगी। नेगी 38 वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड भी आएंगे। उन्होंने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं दीं।
मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के निवासी मीर रंजन नेगी लंबे समय से मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रह रहे हैं। उत्तराखंड से उनका जुड़ाव कभी कम नहीं रहा है। यही कारण है कि वह कभी उत्तराखंडी फिल्मों में अभिनय करते नजर आते हैं, तो महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में खिलाड़ियों को टिप्स देते दिखते हैं। बकौल नेगी-राष्ट्रीय खेल के आयोजकों की ओर से उनसे संपर्क किया गया है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान वह उत्तराखंड आएंगे। नेगी का कहना है कि अपनी जन्मभूमि में खेलों के इस महाकुंभ के आयोजन से वह बेहद खुश हैं।
मीर रंजन नेगी को कुछ महीनों पहले ही मध्य प्रदेश हॉकी टीम का कोच भी नियुक्त किया गया है। एक बातचीत में नेगी ने कहा-राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में खेलों के अनुकूल माहौल बनेगा और सकारात्मक बदलाव को महसूस किया जाएगा। पहाड़ के खिलाड़ी अभी तक सपने देखते थे और सुविधाओं के अभाव में उसे पूरा नहीं कर पाते थे, मगर राष्ट्रीय खेलों से उनके सपने पूरे होंगे।
खेलों का बजट बढ़ा, बढ़ गई हैं सुविधाएंः पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी का कहना है कि अब खेलों पर सरकार का फोकस है। इसलिए बजट भी बढ़ गया है और सुविधाएं भीं। इसी तरह, खेलों की तकनीक में भी जमीन-आसमान का अंतर आ गया है। जिस वक्त वह खेला करते थे, तब इस तरह की सुविधाएं नहीं हुआ करती थी। प्रशिक्षण का स्तर भी आज की तरह ऊंचा नहीं था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पंचायती राज मंत्रालय ने नागरिक भागीदारी पहल ‘दानवीर’ का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में देश भर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से...

मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...

लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026

0
नई दिल्ली।  लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से  प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...

राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...