24.9 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

SP चमोली की पहल पर भर्ती के लिए तैयार हो रहे नौनिहाल

चमोली: उत्तराखंड में वर्तमान में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखंड पुलिस विभाग के अन्तर्गत उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी संवर्ग के जनपदीय पुलिस, पीएसी/आरबी तथा फायरमैन के पुरुष/महिला की सीधी भर्ती प्रचलित है। इसी क्रम में श्वेता चौबे पुलिस अधीक्षक चमोली द्वार एक मुहिम “हर हाल में लक्ष्य है पाना” प्रारम्भ करते हुए युवा वर्ग के लिए पुलिस लाइन गोपेश्वर में नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया।

चमोली पुलिस मित्रता,सेवा, सुरक्षा के स्लोगन के साथ सहयोग और सर्मपण की मिसाल पेश कर रही है। इसमें पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को पुलिस विभाग द्वारा नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस विभाग के प्रशिक्षित अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शारीरिक परीक्षा के तैयारी करवायी जा रही है व मार्गदर्शन दिया जा रहा है कि हमें किस प्रकार सफल होना है। उक्त शारीरिक प्रशिक्षण की व्यवस्था शनिवार से प्रारंभ की गयी है जिसका समय प्रात: 05:00 बजे से 07:30 बजे तक रहेगा। पुलिस जवान हर दिन युवाओं को भर्ती के गुर सिखाएंगे जिससे युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा। युवाओं का कहना है कि अब तक इस प्रकार के प्रयास नही हुए है जिससे युवाओं को सही मार्गदर्शन नही मिल पाया है।

उक्त प्रशिक्षण शिविर में प्रतिसार निरीक्षक रविकान्त सेमवाल, यातायात उप निरीक्षक दिगम्बर उनियाल, हे0 का0 देवेन्द्र व अन्य पुलिस कर्म0 मौजूद थे ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...