रांची: प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के स्वयंभू जोनल कमांडर राम दयाल महतो ने शनिवार को झारखंड के गिरिडीह जिले में आत्मसमर्पण कर दिया। राम दयाल महतो पर सरकार की ओर से 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। रामदयाल महतो नक्सली संगठन में जोनल कमेटी का मेंबर रहा है। झारखंड के आसपास के कई जिलों में उनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
हजारीबाग के डीआईजी सुनील भास्कर ने बताया कि राम दयाल महतो उर्फ बच्चन दा उर्फ नीलेश दा उर्फ अमर दा झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित था। उसने राज्य पुलिस की ‘नई दिशा-एक नई पहल’ के तहत समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया।
महतो पिपराडीह का निवासी है। उसके पास करीब 1.5 एकड़ कृषि भूमि है। उसके खिलाफ 50 से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मामले गिरिडीह जिले के हैं। डीआईजी ने कहा कि महतो के आत्मसमर्पण ने नक्सली संगठन की कमर तोड़ दी है। आने वाले दिनों में गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिलों में नक्सली गतिविधियों में भारी कमी आएगी।
पुलिस की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि, राम दयाल महतो ने शिक्षक प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया था और मैट्रिक की पढ़ाई पूरी करने के बाद साक्षात्कार भी दिया था। इसके बाद वह बीएमपी (बिहार सैन्य पुलिस) में शामिल हो गया, लेकिन 1971-72 में दानापुर छावनी के हैजा फैलने के चलते वापस लौट आया। इसके बाद महतो ने वन रक्षक पद के लिए भी परीक्षा दी थी, लेकिन असफल रहा। 1989-90 में नक्सली संगठन एमसीसी से प्रभावित होकर वह इसमें शामिल हो गया और एरिया कमांडर और जोनल कमांडर सहित विभिन्न पदों पर काम किया।
10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर ने किया आत्मसमर्पण, 50 से अधिक मामलों में है आरोपी
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















