29.2 C
Dehradun
Saturday, September 19, 2026


spot_img

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। इनमें 288 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, आज 93 और शव बरामद किए गए। अब तक चितवन में 108, नवलपरासी पूर्व में 62, धादिंग में 27, गोरखा में 20, रसुवा में 17, नवलपरासी पश्चिम में 15, नुवाकोट में 12 और तनहूं में नौ लोगों के शव मिले हैं।

तिब्बत और नेपाल के अधिकारियों के अनुसार, अभी तक एक हजार 300 से अधिक लोग लापता हैं। इनमें 30 से अधिक देशों के नागरिक शामिल हैं। सबसे अधिक लापता लोगों में भारत के नागरिक हैं। इसके अलावा अमरीका, मलेशिया, यूक्रेन, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, जर्मनी और रूस के नागरिक भी शामिल हैं।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक प्रभावित क्षेत्रों से 800 से अधिक लोगों को बचाया गया है, इनमें घायल लोग भी शामिल हैं। यह बाढ़ भोटेकोशी नदी की सहायक नदी ल्हेंदे का हिमस्खलन के कारण प्रवाह बाधित होने के बाद आई। बाढ़ ने चीन की सीमा के पास रसुवागढ़ी से लगे तिमुरे इलाके में सबसे पहले तबाही मचाई।

नेपाल की सांसद और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की नेता विदूषी राणा ने भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद नेपाल के साथ खड़े होने और हरसंभव मदद का भरोसा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने नेपाल को बड़ी मात्रा में राहत सामग्री उपलब्ध कराई है और संकट की हर घड़ी में भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...