29.3 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

नेटफ्लिक्स ने किया हॉलीवुड की सबसे बड़ी डील का एलान, 6.47 लाख करोड़ में खरीद डाला वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो

नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स ने एक ऐसा ऐलान किया, जिसने पूरी ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हॉलीवुड के 100 साल पुराने दिग्गज स्टूडियो वॉर्नर ब्रदर्स को खरीदे जाने की घोषणा कर दी। करीब 72 बिलियन डॉलर यानी करीब 6.47 लाख करोड़ रुपये के आस-पास इस डील को बताया जा रहा है।
यह अधिग्रहण सिर्फ एक कारोबारी समझौता नहीं, बल्कि कंटेंट की दुनिया में शक्ति संतुलन बदलने वाला कदम माना जा रहा है। नेटफ्लिक्स आने वाले वर्षों में अपनी कंटेंट लाइब्रेरी, प्रोडक्शन क्षमता और ग्लोबल रीच को जिस तरह विस्तारित करना चाहता है- वॉर्नर ब्रदर्स की ये खरीदारी उसमें गेम चेंजर साबित हो सकती है।
नेटफ्लिक्स बोर्ड मीटिंग के बाद CEO टेड सारंडोस ने घोषणा करते हुए कहा कि यह अधिग्रहण उनकी कंपनी को अगली बड़ी छलांग देगा। वॉर्नर ब्रदर्स के पास ‘हैरी पॉटर’, ‘डीसी यूनिवर्स’, ‘बैटमैन’, ‘द बिग बैंग थ्योरी’, ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’, ‘द सोप्रानोस’ जैसी वर्ल्ड-फेमस फ्रेंचाइजियां हैं। इन फिल्मों और सीरीज के नेटफ्लिक्स पर आने से प्लेटफॉर्म की कंटेंट लाइब्रेरी अब तक की सबसे बड़ी हो जाएगी। दूसरी ओर, वॉर्नर ब्रदर्स, जो 1923 में स्थापित हुआ था, पिछले कुछ वर्षों से बदलावों और बड़े कॉम्पीटिशन का सामना कर रहा था। नेटफ्लिक्स का अधिग्रहण स्टूडियो के लिए एक मजबूत सहारा माना जा रहा है।
डील के बाद नेटफ्लिक्स को एचबीओ और एचबीओ मैक्स की विशाल लाइब्रेरी भी मिल जाएगी। यानी अब फ्रेंड्स, डीसी फिल्मों से लेकर एचबीओ शोज भी नेटफ्लिक्स के कंटेंट यूनिवर्स का हिस्सा होंगे।एंटरटेनमेंट एनालिस्ट्स का मानना है कि यह मर्जर आने वाले समय में छोटे स्टूडियोज पर भारी दबाव बढ़ा देगा और स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री का ढांचा पूरी तरह बदल सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...

अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची

0
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...