21.7 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026


spot_img

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथि घोषित, अब 24 और 28 जुलाई को होगी वोटिंग तो 31 जुलाई को काउंटिंग

देहरादून। उत्तराखंड में हरिद्वार जिला छोड़ बाकी प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने संबंधित अधिसूचना जारी हो गई है। उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण के तहत मतदान 24 जुलाई और दूसरे चरण के तहत मतदान 28 जुलाई को कराया जाएगा। साथ ही 31 जुलाई को एक साथ मतगणना होगी।
अब राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के नए चुनावी कार्यक्रम को जारी कर दिया है। पहली अधिसूचना 21 जून को जारी की गई थी लेकिन नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया था। हालांकि, अब रास्ता साफ होने के बाद नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत 89 विकासखंडों और 7499 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे।
प्रदेश के 12 जिलों में 66,418 पदों पर चुनाव होने हैं। इसमें से सदस्य ग्राम पंचायत के 55,587 पदों, प्रधान ग्राम पंचायत के 7499 पदों, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 2974 पदों और सदस्य जिला पंचायत के 358 पदों पर चुनाव होने हैं। हरिद्वार जिला छोड़ प्रदेश के कुल 66,418 पदों पर चुनाव होना है, जिसके लिए प्रदेश भर में कुल 8,276 मतदान केंद्र जबकि 10,529 मतदान स्थल बनाए गए हैं। प्रदेश के 12 जिलों में मतदाताओं की संख्या 4,777,072 है। इसमें 2,465,702 पुरुष मतदाता और 2,310,996 महिला मतदाता के साथ ही 374 अन्य मतदाता शमिल हैं। साल 2019 के मुकाबले साल 2025 में मतदाताओं की संख्या में करीब 10.57 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। यानी कुल 456,793 मतदाता बढ़े हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पोस्ट के अनुसार मतपत्रों का रंग भी तय किया गया है। इसके तहत ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग का मतपत्र, प्रधान के लिए हरा रंग का मतपत्र होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला रंग का मतपत्र होगा और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार मतदान और मतगणना के लिए कुल 95,909 अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके तहत मतदान स्थल पर पीठासीन अधिकारियों के रूप में 11,849 कर्मचारियों, मतदान स्थल पर मतदान अधिकारियों के रूप में 47,910 कर्मचारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी व प्रभारी अधिकारियों के रूप में 450 अधिकारियों और मतदान स्थलों पर 35,700 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। पंचायत चुनाव के लिए कुल 5,620 वाहन लगाए जाएंगे। इसमें 3,342 हल्के वाहन और 2,278 भारी वाहन शामिल हैं। पंचायत चुनाव में 55 सामान्य प्रेक्षकों और 12 आरक्षित प्रेक्षकों की तैनाती की जाएगी यानी कुल 67 प्रेक्षक तैनात किए जाएंगे।
मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से किए जाने को लेकर मतदान एवं मतगणना कर्मियों की तैनाती सॉफ्टवेयर के जरिए रेंडमाइजेशन प्रणाली से की जाएगी। चुनाव के दौरान अवैध शराब, नकदी या मादक पदार्थ जैसी वस्तुओं पर लगाम लगाने के लिए जिला स्तर पर तीन टीमें गठित की जाएंगी। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आबकारी विभाग की टीमें साथ काम करेंगी। हर जिले में एक प्रभारी अधिकारी (व्यय) होगा, जो रोजाना जनपद में की गई जब्ती की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के जरिए आयोग को भेजेगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चुनावी कार्यक्रम 28 जून को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अब पहले चरण के चुनाव के लिए 2 जुलाई से 5 जुलाई 2025 तक सुबह 8 बजे से नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। 7 जुलाई से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 10 और 11 जुलाई को सुबह 10ः00 बजे से शाम 4ः00 तक नाम वापसी की तिथि रखी गई है। 14 जुलाई को पहले चरण के चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को होगा। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को है। उसके लिए चुनाव चिन्ह का आवंटन 18 जुलाई को किया जाएगा। दोनों चरणों के चुनाव की मतगणना एक साथ 31 जुलाई को होगी। उसी दिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम आ जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आईआईटी रुड़की में पीएनजी सुविधा के प्रथम चरण का उद्घाटन

0
देहरादून। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने सतत ऊर्जा और आधुनिक अवसंरचना की दिशा में अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज...

हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने राज्यपाल से की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट...

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगरीय अवस्थापना सुविधाओं, शारदा रिवर फ्रंट, हरिद्वार मास्टर प्लान, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, क्षतिग्रस्त सडको एवं पुलो के निर्माण,...

घास लेने गयी महिला पर भालू का हमला, एयर लिफ्ट कर पहुँचाया हायर सेंटर

0
थराली। विकासखण्ड थराली के अंतर्गत बूंगा गांव में जंगल में घास लेने को गई एक महिला पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर बुरी...