26.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ की नई कार्यकारिणी गठित, तोमर बने अध्यक्ष

देहरादून: उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ की वार्षिक आम बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष पद हेतु जयपाल सिंह तोमर, महासचिव पद हेतु खजान चंद पांडे जबकि उपाध्यक्ष कुमाऊं मंडल हेतु पंकज शुक्ला एवं उपाध्यक्ष गढ़वाल मंडल हेतु भूपेंद्र कांडपाल का चयन किया गया।

संघ की वार्षिक आम बैठक निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी पंकज तिवारी, अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद एवं वित्त सेवा के उच्च अधिकारी की मौजूदगी में संपादित की गई।

इसके अलावा संघ की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। जिसके तहत सचिव प्रशासन हेतु नीतू भंडारी, सचिव प्रकाशक शैफ़ाली गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद हेतु डॉ तंजीम अली व संपरिक्षक हेतु भागवत नगरकोटी को जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य में रोमिल चौधरी, हेमेंद्र गंगवार, भास्कर नंद पांडे, सुनील रतूड़ी, बालकराम, सूर्य प्रताप सिंह, शुभम तोमर, मनोज कुमार पांडेय, प्रवीण कौर, शैफ़ाली रानी, प्रशांत शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। संघ द्वारा सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की डिजिटल माध्यम से शपथ कराई गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...