32.9 C
Dehradun
Saturday, June 13, 2026


spot_img

नई फिल्म नीति से देवभूमि की दुनिया में बढ़ेगी पहचान, रोजगार के खुलेंगे द्वार

देहरादून: उत्तराखंड को फिल्म निर्माण का हब बनाने को लेकर सरकार ने व्यापक फिल्म नीति को मंजूरी दे दी है। यह फिल्म नीति जहां राज्य के सुरम्य पर्यटक स्थलों को देश-दुनिया में पहचान दिलाएगी, वहीं युवाओं के लिए रोजगार का द्वार भी खोलेगी। इसके अलावा देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास की जानकारी भी अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की कैबिनेट ने आज राज्य में नई फिल्म नीति 2024 को मंजूरी दे दी है। यह फिल्म नीति न केवल दुनियाभर के फिल्मकारों के लिए आकर्षित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रहेगी, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, विरासत, इतिहास और अनछुए सुरम्य पर्यटक स्थलों के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगी। नई फिल्म नीति के पीछे सरकार की मंशा साफ है कि राज्य में फिल्म निर्माताओं और इससे जुड़े उद्योगों के आने से आर्थिक इन्वेस्टमेंट होगा। इससे राज्य को राजस्व, उद्योगों और फिल्म निर्माण से युवाओं की प्रतिभाएं निखरने के साथ रोजगार के द्वार खुलेंगे। राज्य के फ़िल्म बोर्ड के सीईओ आईएएस बंशीधर तिवारी का कहना है कि देश के सभी पहाड़ी राज्यों और फिल्म निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे राज्यों की फिल्म नीतियों, फिल्म निर्माणकर्ताओं समेत विशेषज्ञों की राय के बाद देवभूमि के अनुरूप ठोस नीति बनाई गई है। हमें पूरा भरोसा है कि नई फिल्म नीति उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगी।

उत्तराखंड फिल्म नीति 2024 पर एक नजर

राज्य में क्षेत्रीय भाषा में फिल्म निर्माण करने वाले को फ़िल्म निर्माण पर 2 करोड़ रुपये अनुदान मिलेगा। पहले यह अनुदान 25 लाख मिलता था।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ओटीटी (OTT) फिल्म बनाने पर अब 30 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी।

राज्य में बच्चों के लिए फ़िल्म बनाई तो 10 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान मिलेगा।

फिल्मों में राज्य के कलाकारों को मुख्य भूमिका में शामिल करने पर 10 लाख अनुदान मिलेगा।

राज्य में फिल्म ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में एससी, एसटी वर्ग के बच्चों की पढ़ाई पर 75 प्रतिशत फीस सरकार देगी।

पर्वतीय इलाकों मे सिनेमा हाल बनाने पर सरकार 25 लाख अनुदान देगी।

राज्य में फिल्म सिटी बनाने पर 50 लाख तक अनुदान मिलेगा।

राज्य में फिल्म बनाने को पोस्ट प्रोडक्शन लैब बनाने वाले को 25 लाख अनुदान मिलेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध:...

0
नई दिल्ली। केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार श्रृद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम अमरनाथ यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध...

एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच पेशेवर तरीके से की जा रही: राम...

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं के...

पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सराहा

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वित्तीय समावेशन और उद्यमिता से लेकर शिक्षा, हेल्थकेयर, साफ़-सफ़ाई, आवास, खेल, विज्ञान और गवर्नेंस तक, महिलाएं...

आत्मविश्वास, सुरक्षित और विश्व पटल में दस्तक का स्वर्णिम कालखंड है पीएम मोदी का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के सर्वाधिक बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री कार्यकाल देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित...

मानसून जनित आपदाओं से निपटने के लिए क्षमता निर्माण पर जोर

0
देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम), गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मानसून पूर्व...