24.8 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

नवनियुक्त DIG गढ़वाल रेंज ने समस्त SSP एवं SP को दिए ये दिशा निर्देश

देहरादून : गढ़वाल रेंज के नवनियुक्त डीआईजी करन सिंह नगन्याल ने गुरुवार को गढ़वाल रेंज के समस्त एसएसपी और एसपी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज मीटिंग आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

परिक्षेत्र के समस्त एसएसपी और एसपी को लम्बित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।

जन शिकायतों का त्वरित रूप से निस्तारण करने एंव अवैध धंधो में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध गैंगस्टर में निरुद्ध कर ठोस कार्यवाही कर अंकुश लगाया जाने हेतु निर्देशित किया।

जनपदों में प्रभावी गश्त एवं पिकेटिंग/पेट्रोलिंग करे जाने हेतु निर्देशित किया ।

किरायेदार/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन न कराने पर मकान मालिक के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

आगामी त्यौहारी सीजन दीपावली आदि में पटाखों, आतिशबाजी की दुकानें भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न लगाने व अधिकृत लाइसेन्स धारकों के द्वारा ही विक्रय किये जाने के साथ ही विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 848 महिलाओं को मिली सहायता राशि

0
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, कैंट रोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण में 212 महिलाओं को...

केंद्रीय कृषि मंत्री ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के सफल संचालन में राज्य सरकार की...

0
देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर देशव्यापी...

पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धिः डाॅ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज भारत सरकार द्वारा आयोजित पीएम-पोषण एवं समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक...

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...