महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद और बेमेतरा में गुरुवार को दो सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई और लगभग इतने ही लोग घायल हो गए। महासमुंद में राष्ट्रीय राजमार्ग- 353 पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। कार और ट्रक की टक्कर में राजस्व विभाग में पदस्थ आरआई ताहर सिंह ठाकुर सहित उनके पूरे परिवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा दोपहर 3:48 बजे ओंकारबंद के पास हुआ। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। शवों को निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा भेजा गया है। घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार महासमुंद से बागबाहरा जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चालक और एक अन्य व्यक्ति ने नजदीकी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इनकी हुई मौत
राजस्व निरीक्षक, ताहर सिंह ठाकुर (52)
बिन्देश्वरी ठाकुर (48)
वैभवी ठाकुर (19)
तृप्ति ठाकुर (32)
सरोजनी ठाकुर (37)
कार चालक सूरज कंसारी (30)
वहीं बेमेतरा में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक एसयूवी के सड़क से फिसलकर सूखी नहर में गिर जाने से एक महिला और उसकी बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब पीड़ित राजधानी रायपुर से होली मनाने के लिए कबीरधाम जिले में अपने पैतृक गांव मरका जा रहे थे। इस दुर्घटना में खुशबू वैष्णव और उनकी बेटी साक्षी वैष्णव और कमल चक्रधारी की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं और पांच बच्चों समेत आठ घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।
महासमुंद और बेमेतरा में दर्दनाक सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, क्रेन से निकाले गए शव
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















