26.7 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

गुणवत्ता परक और नवाचार युक्त शिक्षा नीति के लिए याद किए जाएंगे निशंक |Postmanindia

भले ही डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के अस्वस्थता के चलते शिक्षा मंत्रालय से त्यागपत्र दे दिया हो परंतु नई. राष्ट्रीय शिक्षा नीति में उनके शानदार योगदान को अवश्य याद रखा जाएगा. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों से संवाद के महत्व को समझते हुए उन्होंने देशभर के शिक्षा मंत्रियों, राज्यपालों, शिक्षा सचिवों, कुलपतियों के साथ सार्थक संवाद किया। ढाई लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंचकर सब की राय लेने का प्रयास हुआ। डॉ निशंक ने नई शिक्षा नीति के ड्राफ्ट को विभिन्न भाषाओं में अनुवादित कर जनप्रतिनिधियों से भी व्यापक बैठक की. सांसदों, प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात के अलावा कई कार्यशालाएँ आयोजित की गई विश्वविद्यालयों के कुलपति से लेकर स्कूलों तक पहुंचने का सफल अभियान चलाया गया जिसका परिणाम यह निकला कि नई शिक्षा नीति का देश और विदेशों में व्यापक स्वागत हुआ है.

देखा जाए तो स्वाधीन भारत के इतिहास में प्रथम बार ऐसी शिक्षा नीति बनी है. जो भारत केंद्रित है और भारत को ज्ञान आधारित महाशक्ति बनाने का संकल्प परिलक्षित करती है. हावर्ड, कैंब्रिज और मिशीगन जैसे विश्व के श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों ने इस नीति की सराहना की है. शोध परक व्यवहारिक और नवाचार युक्त होने के कारण विदेशी विद्वानों ने भी इस नई शिक्षा नीति की भूरि भूरि प्रशंसा की है. विदेश की 100 शीर्ष संस्थाओं ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण कर उसकी सराहना की है. यह नई शिक्षा नीति वस्तुतः नव भारत के निर्माण की सशक्त आधारशिला है.

विश्व गुरु भारत का निर्माण इसी नीति से होगा. अध्यापकों को विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए शिक्षा नीति उनके कल्याण बेहतर प्रशिक्षण के लिए प्रतिबद्ध है. डॉ निशंक ने पूरे कार्यकाल में सभी हितधारकों के साथ लगातार संवाद रखा. कोराना के कठिन काल में विद्यार्थियों ने इसका व्यापक स्वागत किया. अस्पताल से बच्चों को संबोधित करना विद्यार्थियों के प्रति उनके प्यार का परिचायक है. विद्यार्थियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील मंत्री के रूप में शिक्षा जगत उन्हें याद रखेगा.

यह भी पढ़ें: बजट शत प्रतिशत खर्च नहीं हुआ तो होगी प्रतिकूल प्रविष्टि

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...