33.7 C
Dehradun
Thursday, May 14, 2026


spot_img

सचिवालय प्रशासन और संघ के बीच बढ़ी तनातनी, नो वर्क नो पे लागू, मुकदमा दर्ज

देहरादून: सचिवालय में एक बार फिर से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। सोमवार यानी बीती शाम को ही सचिवालय प्रशासन और कर्मचारियों के बीच ठन गई थी। जिसके बाद सचिवालय संघ ने तत्काल ही आंदोलन की घोषणा कर दी थी। वहीं, सरकार ने भी इस मामले में सख्ती दिखाते हुए ‘नो वर्क, नो पे’ ( No work no pay) का शासनादेश जारी कर दिया है। इधर शहर कोतवाली में इस मामले सचिवालय परिसर में अज्ञात व्यक्तियों के ख़िलाफ मुक़दमा दर्ज किया है।

जी हां सचिवालय संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल के ऐलान के बाद मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने यह आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि जो भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होता है, उस पर नो वर्क, नो पे लागू होगा। हड़ताल पर रहने वाले कर्मचारी का विवरण कोषागार को उपलब्ध कराया जाएगा। कोषागार की ओर से हड़ताल की अवधि का वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा। आदेश में कहा है कि हर विभागाध्यक्ष, कार्यालय अध्यक्ष को अपने अधीनस्थ कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति की कड़ाई से जांच करनी होगी। यदि कोई कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर कार्यबहिष्कार में शामिल होता है, तो वो हड़ताल में शामिल माना जाएगा।

आदेश में साफ कहा गया है कि हड़ताल, कार्य बहिष्कार अवधि के बाद में किसी भी दशा में उपार्जित अवकाश या अन्य प्रकार के अवकाश में समायोजित नहीं किए जाएंगे। इस अवधि को सम्बन्धित कर्मचारी की सेवा में व्यवधान माना जाएगा। अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़ कर किसी भी कर्मचारी का सामान्य रूप से अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। हड़ताल, कार्य बहिष्कार के दौरान जो कर्मचारी काम पर आते हैं, उन्हें पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी। विभागाध्यक्ष का दायित्व होगा कि वो काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा सुनिश्चित कराए। किसी भी प्रकार की शिथिलता की दशा में उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।

ये है सचिवालय संघ की माँग

आपको बता दें कि पांच सूत्रीय मांगें नहीं मानने से खफा सचिवालय संघ ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अनुभागों और सचिव, अपर सचिव पीएस स्टाफ कक्षों में बैठे कर्मचारियों को लेकर जमकर हंगामा किया और अनुभाग और कार्यालयों पर ताले जड़ दिए। इसके बाद कर्मचारी से लेकर संयुक्त सचिव स्तर तक के अफसर भी ऑफिस से बाहर आ गए।

अज्ञात प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ मुकदमें दर्ज

पुलिस के अनुसार बिना अनुमति के एकत्रित होकर / विधि विरुद्ध जमाव कर सचिवालय में कार्यरत कर्मचारी एव अधिकारी गणों को जबरन बल पूर्वक बाहर निकल कर उन्हें सरकारी कार्य करने से रोका तथा अन्य शासकीय कार्यो में व्यवधान उत्पन किया तथा कर्मचारियों / अधिकारियों को उनके कार्यालय में प्रवेश को बाधित किया एवं सचिवालय के कर्मचारियों/ अधिकारियों के विरुद्ध आपत्ति जनक शब्दो का प्रयोग किया गया । सचिवालय स्थित एटीएम चौक पर एकत्रित होकर मार्ग भी अवरुद्ध किया गया । इस घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर देहरादून पर मु0 अ0 स0 534/2021 धारा 143/ 147/186/323/323/353/504/341 ipc बनाम अज्ञात पंजीकृत। किया गया जिसकी विवेचना जारी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’, कार...

0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर किए गए आह्वान के बाद अब उत्तराखंड में भी...

मुख्यमंत्री ने 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कुल 307...

उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक

0
देहरादून। भारत के महा रजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति पर संतोष प्रकट किया है। उन्होंने...

पीएम मोदी 15 मई से पांच देशों की यात्रा पर, नॉर्वे में भारत-नॉर्डिक शिखर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 15 मई को संयुक्‍त अरब अमीरात, नीदरलैंड्स, स्‍वीडन, नार्वे और इटली की छह दिन की यात्रा पर रवाना होंगे।...

भारत-चिली ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश विस्तार की साझा प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली।चिली गणराज्‍य के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैककेना के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत के साथ आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग को...