27.9 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ, पहले दिन 5 नामांकन पत्र लिए गए

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी-01 टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र/जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका की उपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बनाये गए नामांकन कक्ष से 05 प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों द्वारा 6 नामांकन पत्र लिए गए।
रिटर्निंग अधिकारी-01 टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र/जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि आज नाम निर्देशन कि प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। नाम निर्देशन के लिए 27 मार्च 2024 तक (अवकाश को छोड़कर) प्रातः 11 बजे अपराह्न 03 बजे तक कोई भी आकर अपना नामांकन भर सकता है। उन्होंने कहा कि धारा 144 प्रभावी है, आयोग की गाईडलाईन के अनुसार प्रत्याशी की ओर से  प्रत्याशी सहित कुल 05 व्यक्ति नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकते हैं।
आज प्रातः 11 बजे से नामांकन प्रकिया शुरू हुई अपराह्न 03 बजे तक किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नही किया गया, जबकि प्रत्याशी/ प्रतिनिधि बृजभषण करनवाल भारतीय राष्ट्रीय एकता दल, नवनीत सिंह गुंसाई राष्ट्रीय उत्तराखण्ड पार्टी, सरदार खान निर्दलीय, बॉबी निर्दलीय एवं यशवीर आर्य निर्दलीय के नाम निर्देशन पत्र लिए गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...