23.3 C
Dehradun
Thursday, July 23, 2026


spot_img

शहीद नहीं हुए बल्कि पौड़ी के जवान मंदीप ने की आत्महत्या, ड्यूटी के दौरान इंसास राइफल से खुद को मारी गोली

पौड़ी : बीते दिन पौड़ी ज़िले के पाबौ, बुरांशी गांव निवासी सेना के जवान मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए हैं लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। जी हां कंकरखेड़ा के फाजलपुर क्षेत्र में सेना की 32-इनफ्रेंट्री में तैनात सेना के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। बता दें कि मन्दीप सिंह (26 ) सेना की 32-इनफ्रेंट्री में मेरठ के फाजलपुर में तैनात थे और वो मूल रुप से पौड़ी, पाबौं, बुरांशी गांव के रहने वाले थे। वो ड्यूटी पर तैनात थे और राइफल से खुद को गोली मारी। जानकारी मिली है कि उसकी राइफल से तीन गोलियां चली थी। इस घटना की जानकारी उनके परिजनों तक पहुँचाई गई। फ़िलहाल सेना के अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंकरखेड़ा के फाजलपुर क्षेत्र में सेना की 32-इनफ्रेंट्री में तैनात मंदीप सिंह ने खुद को राइफल से मारकर आत्महत्या की है। घटना मंगलवार देर रात 2 बजे की है, जब जवान संतरी की ड्यूटी पर तैनात था। उसका खून से लथपत शव बरामद हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव मर्चरी में रखा गया। वहीं सेना के अफसरों ने जवान के परिजनों को भी घटना की सूचना दी जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार मन्दीप सिंह 2015 में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात में अपनी सर्विस राइफल इंसास के साथ मनदीप संतरी की ड्यूटी कर रहे थे। रात करीब 1:30 और 2 बजे के बीच में अन्य साथी सेना के जवानों को फायरिंग की आवाज सुनाई दी। सभी जवान घटनास्थल की ओर दौड़े तो देखा कि संतरी मन्दीप सिंह का लहुलूहान शव पड़ा था। पास ही इंसास राइफल भी थी। सूचना पर सेना के अफसर भी पहुंचे। राइफल की मैगजीन चेक की तो उसमें से तीन गोली फायर हुए थे, जबकि 17 गोली इंसास की मैगजीन में मौजूद थी। वहीं रायफल की फायरिंग निब ब्रस्ट के निशान पर लगी हुई थी।

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। मन्दीप सिंह की ठोड़ी में दो गोली लगी थी, जो सिर से पार हो गई। जबकि तीसरी गोली गाल और कान को रगड़ती हुई निकल गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद यह तय हो गया था कि जवान ने रायफल का तीन गोली वाला ब्रस्ट खुद को मारकर आत्महत्या की है।

सेना के अफसरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। सेना के जवान ने अपनी सर्विस राइफल इंसास से ब्रस्ट की तीन गोली मारकर आत्महत्या की है। राइफल की मैगजीन में 17 गोली और भरी हुई हैं। राइफल को कब्जे में लेकर शव मर्चरी पहुंचाया है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर...

नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...

नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...

देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...